एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan Upcoming Film: एटली के साथ शाहरुख की फिल्‍म का टाइटल आया सामने, नयनतारा संग शेयर करेंगे स्‍क्रीन

Shah Rukh Khan Film: इन दिनों साउथ फिल्‍में बॉलीवुड पर भारी पड़ रही हैं. ऐसे में शाहरुख ने भी अपनी धमाकेदार वापसी के लिए एटली के साथ हाथ मिला लिया है.

Shah Rukh Khan Film: किंग खान की फिल्‍मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है. काफी लंबे समय से पर्दे से नदारद शाहरुख खान (Shahrukh Khan) एक के बाद एक कई फिल्‍मों में नजर आने वाले हैं. अपनी धमाकेदार वापसी की उन्‍होंने पूरी तैयारी कर ली है. खबर है कि ‘डंकी’ और ‘पठान’ जैसी फिल्‍मों के अलावा शाहरुख ने जाने-माने साउथ फिल्‍मकार एटली (Atlee) के साथ भी टीम-अप कर लिया है. जी हां, शाहरुख की अगले साल तीन बड़ी फिल्‍में रिलीज होने वाली हैं. इनमें एक एटली की भी फिल्‍म है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटली के साथ शाहरुख की अगली फिल्‍म का टाइटल ‘जवान’ होगा. जल्‍द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करने की भी खबर सामने आ रही है. फिल्‍म के टाइटल का खुलासा करने के लिए एक शॉर्ट टीजर रिलीज करने की तैयारी चल रही है. 

डबल रोल में नजर आएंगे शाहरुख

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख ‘जवान’ में डबल रोल में नजर आएंगे. वहीं फिल्‍म में एक्‍ट्रेस नयनतारा एक इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगी, जबकि सान्‍या मल्‍होत्रा भी एक अहम रोल करती नजर आएंगी. इस बीच, यह भी खबर सामने आई है कि शाहरुख ने एटली से स्क्रिप्‍ट में कुछ बदलाव करने की मांग भी की थी, जिस पर अमल भी किया गया. बताया जा रहा है कि किंग खान से सलाह पाकर एटली काफी खुश थे. 

बता दें कि ‘जवान’ के अलावा शाहरुख, सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्‍म ‘पठान’ में नजर आएंगे. इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार भी स्‍क्रीन शेयर करते दिखेंगे. वहीं शाहरुख राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ में भी तापसी पन्‍नू के साथ नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें:

Salman Khan Viral Video: गिफ्ट लाए फैन के साथ सलमान खान ने किया ऐसा बर्ताव, लोगों ने लगा दी क्‍लास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget