एक्सप्लोरर

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को बड़ी राहत, राजस्थान हाईकोर्ट ने FIR पर लगाई रोक, खराब कार से जुड़ा है मामला

Shah Rukh Khan- Deepika Padukone FIR: भरतपुर में दर्ज एक एफआईआर के मामले में हाईकोर्ट ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को राहत दी है. कोर्ट ने एफआईआर पर रोक लगा दी है.

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर भरतपुर में दर्ज एक एफआईआर के मामले में आज हाईकोर्ट की एकलपीठ ने दोनों स्टार्स को बड़ी राहत दी और एफआईआर की कार्रवाई पर रोक के आदेश दिए. एक लोकल कार मालिक ने अपनी शिकायत में दोनों सितारों का भी नाम लिया था.

दरअसल भरतपुर निवासी कीर्ति सिंह की हुंडई कार में दिक्कत पैदा हुई थी.  जिसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. परिवादी की ओर से कंपनी के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ ब्रांडिंग करने वाले अभिनेताओं यानी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर भी मामला दर्ज किया गया था. 

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर क्यों हुआ था केस दर्ज? 
शिकायतकर्ता ने हुंडई कंपनी के एमडी अनसो किम, होल टाइम डायरेक्टर और सीओओ तरुण गर्ग और शोरूम मालिकों के खिलाफ शिकायत की थी. जानकारी के मुताबिक हुंडई कार में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के आरोप में कंपनी, उसके अधिकारियों और डीलर के साथ-साथ ब्रांड एम्बेसडर दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

आरोप है कि उन्होंने हुंडई अल्काजार 1.5 एटी सिग्नेचर ब्लैक (मॉडल 2022) करीब 23.97 लाख रुपए में हरियाणा के सोनीपत स्थित मालवा ऑटो सेल्स प्रा. लि. से खरीदी थी. इसके लिए उन्होंने एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड से 10 लाख रुपये से अधिक का लोन भी लिया था.

शाहरुख और दीपिका के वकील ने क्या कहा था? 
शाहरुख की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील दी कि अभिनेता का इस मामले से कोई सीधा संबंध नहीं है और उन्हें कथित 'खामियों' के लिए ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि एंडोर्समेंट का मतलब मैन्यूफैक्चरिंग स्टैंडर्ड की ज़िम्मेदारी नहीं है. वहीं दीपिका पादुकोण की ओर से अधिवक्ता माधव मित्रा ने भी इसी तरह का बचाव करते हुए कहा कि प्रोडक्शन या क्वालिटी कंट्रोल में एक्ट्रेस का कोई रोल नहीं था.

शाहरुख-दीपिका की एफआईआर पर कोर्ट ने लगाई रोक
मामले में अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दायर की जिसके बाद आज सुनवाई में राजस्थान हाईकोर्ट ने भरतपुर में दर्ज एफआईआर की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. फिलहाल इस मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक रहेगी. कंपनी के ब्रांड एंबेसडर होने की वजह से शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण को भी एफआईआर में पार्टी बनाया गया था. 

ये भी पढ़ें:-Baaghi 4 Box Office Collection Day 6: 'बागी 4' की बुधवार को भी घटी कमाई लेकिन 40 करोड़ के हुई पार, क्या अब वसूल पाएगी बजट?

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget