25 सालों में शाहरूख ने पहली बार क्लिक की आमिर खान के साथ तस्वीर

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान और आमिर खान दोनों कल दुबई में एक बर्थडे पार्टी को अटेंड करने पहुंचे थे. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो आपने पिछले 25 साल में नहीं देखा. जी हां, यहां पर शाहरूख खान और आमिर खान ने साथ एक तस्वीर क्लिक की.
शाहरूख ने इस तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हम एक दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं लेकिन पहली बार साथ में तस्वीर क्लिक कर रहे हैं. साथ में हमारी शाम अच्छी रही, मजा आया.'
Known each other for 25 years and this is the first picture we have taken together of ourselves. Was a fun night. pic.twitter.com/7aYKOFll1a
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 10, 2017
ये दोनों सुपरस्टार्स दुबई में पीवीआर के मालिक अजय बिजली के बर्थडे को खास बनाने पहुंचे थे. इस दौरान अजय के साथ आमिर और शाहरूख की तस्वीर भी मशहूर निर्देशक करन जौहर ने ट्वीट की थी.
Happy 50 Ajay!! Have the best decade ever!! It was such a fun evening!!! pic.twitter.com/zQN6MJPIjr — Karan Johar (@karanjohar) February 10, 2017
आपको बता दें कि पिछले महीने रिलीज हुई शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' बॉक्स ऑफिस पर अब भी अच्छी कमाई कर रही है तो वहीं आमिर की फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है.






















