एक्सप्लोरर

शाहरुख खान के 53वें जन्मदिन पर करण जौहर ने दी बधाई, लिखा- हैप्पी बर्थडे भाई

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान और करण जौहर ने पहली बार फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में साथ काम किया था. साल 1998 में आई इस फिल्म से करण जौहर ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था.

मुंबई: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर पूरी दुनिया से फैंस उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं. लेकिन शाहरुख को बधाई देने वालों में सिर्फ उनके फैंस ही नहीं हैं, बल्कि सिनेमाई सितारे और उनके करीबी दोस्त भी उन्हें इस खास दिन पर विश कर रहे हैं. एक वक्त पर शाहरुख के जिगरी दोस्तों में से एक रहे करण जौहर ने भी जन्मदिन के मौके पर उन्हें मुबारकबाद दी है.

करण जौहर ने गौरी और शाहरुख की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे भाई… तुम्हें और गौरी को बीते 25 सालों से जानता हूं और ये हमेशा मेरी ज़िंदगी का सबसे खास रिश्ता रहेगा. एक परिवार की तरह रहने और सभी यादों के लिए शुक्रिया ...और भी बहुत कुछ... उम्मीद करता हूं ‘ज़ीरो’ तुम्हारी सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हो.”

गौरतलब है कि शाहरुख खान और करण जौहर ने पहली बार फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में साथ काम किया था. साल 1998 में आई इस फिल्म से करण जौहर ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था. करण और शाहरुख की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अभी हाल ही में जब इस फिल्म को रिलीज़ हुए 20 साल पूरे हुए तब करण ने एक ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन किया था, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा और भी कई सितारे पहुंचे थे.

शाहरुख खान का ये जन्मदिन इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी मच अवेटेड फिल्म 'ज़ीरो' का ट्रेलर आज ही रिलीज़ किया जा रहा है. इस फिल्म में शाहरुख पहली दफा एक छोटे कद के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं.

शाहरुख खान के 53वें जन्मदिन पर करण जौहर ने दी बधाई, लिखा- हैप्पी बर्थडे भाई

हाल में शाहरुख ने अपनी फिल्म के दो पोस्टर रिलीज़ किए, जिसमें वो अनुष्का और कैटरीना के साथ नज़र आ रहे थे. फिल्म के दोनों पोस्टर्स को फैंस की खूब वाहवाही मिली है. अब शाहरुख के लाखों फैंस को फिल्म के ट्रेलर का इंतज़ार है. फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है. ये भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: गौरी को ढूंढने बिना Address मुंबई पहुंच गए थे शाहरुख, अक्सा बीच ने बदल थी जिंदगी  पत्नी को केक खिलाया, ‘फैंस फैमिली’ संग वक्त बिताया, देखें शाहरुख ने अपना बर्थडे कैसे मनाया  जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’ में लीड रोल में दिखेंगी ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही  ‘पथेर पांचाली’ बीबीसी की 100 सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्मों की सूची में 15वें स्थान पर   VIDEO: जाह्ववी कपूर के साथ ईशान ने मनाया अपना बर्थडे, केक देखकर दिया ऐसा रिएक्शन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'हर हर गंगे', ऋषिकेश में स्कूटी पर घूमती दिखीं रवीना टंडन, लिया मां गंगा का आशीर्वाद, सादगी ने जीता दिल
Video: ऋषिकेश में स्कूटी पर घूमती दिखीं रवीना टंडन, लिया मां गंगा का आशीर्वाद
7 साल बाद एक साथ नजर आए अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित, -मां-बहन' की स्क्रीनिंग में हुआ रीयूनियन, वीडियो वायरल
7 साल बाद एक साथ नजर आए अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित, 'मां-बहन' की स्क्रीनिंग में हुआ रीयूनियन
'मुझे लगा मैं वहीं मर जाऊंगा', 70 दिनों तक जेल में रहे विक्रम भट्ट, बिगड़ती तबीयत को लेकर किया दर्दनाक खुलासा
'मुझे लगा मैं वहीं मर जाऊंगा', 70 दिनों तक जेल में रहे विक्रम भट्ट, किया दर्दनाक खुलासा
Saturday Box Office: 100 करोड़ के पार पहुंची 'पेद्दी', 'बंदर' को 2 करोड़ भी नसीब नहीं, 'है जवानी तो इश्क होना है' का हाल भी जानिए
100 करोड़ के पार पहुंची 'पेद्दी', 'बंदर' को 2 करोड़ भी नसीब नहीं, 'HJTIHH' का हाल भी जानिए

वीडियोज

Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आई बड़ी खबर |Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को एक और झटका, US को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget