एक्सप्लोरर

Box Office: शाहरुख-आर्यन की आवाज़ का चला जादू, First Weekend पर 'द लायन किंग' ने की दमदार कमाई

The Lion King First Weekend Box Office: शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान की आवाज़ों से सजी हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म 'द लायन किंग' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले तीन दिनों में ही शानदार कमाई कर ली है.

नई दिल्ली: हॉलीवुड फिल्म 'द लायन किंग' ने भारत में पहले वीकेंड पर जोरदार कमाई की है. फिल्म ने पहले तीन दिनों में ही करीब 55 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. खास बात ये है कि 'द लायन किंग' भारत में साल 2019 में पहले वीकेंड पर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने वाली हॉलीवुड की दूसरी फिल्म बन गई है. इससे पहले 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने पहले वीकेंड पर 158.65 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

इस फिल्म के मुख्य किरदारों मुफासा और सिंबा को हिंदी वर्ज़न में शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान ने अपनी आवाज़ दी है. आर्यन ने फिल्म में सिंबा को आवाज़ दी है. उनकी आवाज़ को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं. शाहरुख और आर्यन के फिल्म से जुड़ने की वजह से इसको लेकर फैंस में काफी क्रेज़ देखा जा रहा है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'द लायन किंग' ने पहले दिन शुक्रवार को 11.06 करोड़ रुपए का कारोबार किया. दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई में बड़ा उछाल आया और आंकड़ा 19.15 करोड़ रुपए तक जा पहुंचा. अब तीसरे दिन की कमाई सामने आ गई है और रविवार को फिल्म ने और भी अच्छा बिज़नेस किया है. फिल्म की कमाई 24.54 करोड़ रुपए तक जा पहुंची है. इस तरह फिल्म ने तीन दिनों में ही 54.75 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.

फिल्म को दर्शकों से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया से शाहरुख खान भी बेहद खुश हैं. शाहरुख ने ट्वीट करके अपने साथी कलाकारों का शुक्रिया अदा किया. शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन की भी तारीफ की.

यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: The Lion King (Hindi) Movie Review: आपका दिल जीतने आया 'सिंबा', आर्यन खान का शानदार डेब्यू  

आपको बता दें कि फिल्म 'जी़रो' के बाद से शाहरुख खान बड़े परदे से दूर हैं. अब उनकी ये फिल्म आई है,जिसमें वो तो नज़र नहीं आ रहे हैं लेकिन उनकी दमदार आवाज़ फिल्म में जान डाल रही है. फैंस शाहरुख को इस रोल में देखकर भी काफी खुश हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' हिट हुई या फ्लॉप? 6 दिन की कमाई से जानें पूरी रिपोर्ट
आलिया भट्ट की 'अल्फा' हिट हुई या फ्लॉप? 6 दिन की कमाई से जानें पूरी रिपोर्ट
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
ए आर रहमान ने की सोनू निगम की आवाज की तारीफ, पूछा- इतना रोमांटिक कैसे गाते हो?
ए आर रहमान ने की सोनू निगम की आवाज की तारीफ, पूछा- इतना रोमांटिक कैसे गाते हो?
शादी के 29 साल बाद हुआ सबा हमीद और वसीम अब्बास का तलाक, 14 साल से रह रहे थे अलग
शादी के 29 साल बाद हुआ सबा हमीद और वसीम अब्बास का तलाक, 14 साल से रह रहे थे अलग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget