एक्सप्लोरर

तीसरे वीकेंड पर भी सिनेमाघरों में गूंज रही है शाहरुख-आर्यन की आवाज़, जानें 'द लायन किंग' का कलेक्शन

'द लायन किंग' को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 81.57 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म की 45.75 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी और अब तीसरे वीकेंड पर फिल्म ने 11.88 करोड़ रुपए का जबदरस्त कारोबार किया है.

नई दिल्ली: हॉलीवुड फिल्म 'द लायन किंग' भारतीय दर्शकों को खूब भा रही है. फिल्म रिलीज़ के तीसरे हफ्ते में भी जमकर कमाई कर रही है. सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान ने इस फिल्म के मुख्य किरदारों मुफासा और सिंबा को अपनी आवाज़ें दी हैं. खास बात ये है कि इसी फिल्म से आर्यन खान ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा है. अब बाप-बेटे की इस जोड़ी की आवाज़ का जादू इस कदर चला है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'द लायन किंग' की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. उनके मुताबिक फिल्म ने तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को 1.76 करोड़, शनिवार को 4.45 करोड़ और रविवार को 5.67 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 139.20 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है.

'द लायन किंग' को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 81.57 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म की 45.75 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी और अब तीसरे वीकेंड पर फिल्म ने 11.88 करोड़ रुपए का जबदरस्त कारोबार किया है. ये कमाई फिल्म के सभी वर्ज़न से हुई है.

फिल्म के हिंदी वर्ज़न में शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान ने मुख्य किरदारों मुफासा और सिंबा को अपनी आवाज़ दी है. इनके अलावा श्रेयस तलपड़े और असरानी जैसे अभिनेताओं ने भी फिल्म को अपनी आवाज़ से जीवंत बनाया है. बड़े सितारों के फिल्म से जुड़ने की वजह से फिल्म काफी चर्चा बटोर रही है. आर्यन ने फिल्म में सिंबा को आवाज़ दी है. उनकी आवाज़ को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं. शाहरुख और आर्यन के फिल्म से जुड़ने की वजह से इसको लेकर फैंस में काफी क्रेज़ देखा जा रहा है.

यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: The Lion King (Hindi) Movie Review: आपका दिल जीतने आया 'सिंबा', आर्यन खान का शानदार डेब्यू  

फिल्म को दर्शकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया पर शाहरुख खान भी बेहद खुश हैं. वो ट्वीट करके फैंस का शुक्रिया अदा कर चुके हैं. साथ ही उन्होंने अपने साथी कलाकारों का भी शुक्रिया अदा किया था. इसके अलावा शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन की भी तारीफ की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' रिलीज होते ही छाई, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय, हनुमान का फर्स्ट पोस्टर जारी
'रामायण' रिलीज होते ही छाई, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय, हनुमान का फर्स्ट पोस्टर जारी
Ramayana Box Office Day 1: 'रामायण' की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 64 करोड़ के पार हुई कमाई
'रामायण' की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 64 करोड़ के पार हुई कमाई
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
'रामायण' ने पहले दिन तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर
'रामायण' ने पहले दिन तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget