एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan ने छोड़ी स्मोकिंग, 59वें बर्थडे पर फैंस से शेयर की खुशी, कभी एक दिन में पी जाते थे 100 सिगरेट

Shah Rukh Khan Quit Smoking: शाहरुख खान ने अपने बर्थडे के मौके पर अपने फैंस को खुशी भरी खबर दी है. उन्होंने बताया है कि वो अब सिगरेट छोड़ चुके हैं.

Shah Rukh Khan Quit Smoking: किंग खान ने 2 नवंबर को अपना 59वां बर्थडे मनाया और इस मौके पर उन्होंने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. ये ऐलान सुनकर उनके फैंस को खुशी का ठिकाना नहीं है. दरअसल शाहरुख खान ने कहा है कि वो स्मोकिंग छोड़ चुके हैं.

जी हां शाहरुख ने एक मीट एंड ग्रीट प्रोग्राम के दौरान इस न्यूज को देकर सभी को चौंका दिया. शाहरुख को सिगरेट पीते 3 दशक से भी ज्यादा हो चुका है. खुले तौर पर भी सिगरेट पीने के उनके कई वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर दिख ही जाते हैं.

शाहरुख ने किया खुलासा, छोड़ चुका हूं स्मोकिंग
हालांकि, अब उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने सिगरेट छोड़ दी है. एक फैन ने उनका वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कहते दिख रहे हैं, ''यह अच्छी बात है मैं अब स्मोकिंग नहीं करता हूं दोस्तो''. इसके बाद पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. 

एक फैन ने ये वीडियो एक्स पर शेयर किया, जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में शाहरुख कहते दिख रहे हैं कि स्मोकिंग छोड़ने के बावजूद भी उनकी सांस थोड़ी सी फूलने लगती है जिसके बारे में वो सोचते हैं कि ये ठीक हो जाएगा. 

क्लिप में वो कहते दिख रहे हैं कि मुझे लगा था कि मेरी सांस इतनी नहीं फूलेगी, लेकिन मैं अब भी फील कर रहा हूं. हालांकि, वो कहते हैं कि इंशाल्लाह ये भी ठीक हो जाएगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan Universe (@srkuniversefc)

एक दिन में 100 सिगरेट पी लेते थे शाहरुख खान
शाहरुख खान पिछले कई सालों में कई बार अपनी आदतों पर खुलकर बात करते नजर आ चुके हैं. वो अक्सर अपनी स्मोकिंग और कॉफी के एडिक्शन पर बोले हैं. साल 2011 के एक इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी एक्सेप्ट किया था कि वो एक दिन में लगभग 100 सिगरेट और करीब 30 कप कॉफी पीते हैं. और अक्सर खाना-पीना भूल जाते हैं. 

इंडिया टुडे से बातचीत में शाहरुख ने कहा था कि मैं जितना कम ख्याल रखता हूं, उतना ही मेरा ख्याल रखा जाता है. 

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान ने पिछले साल 3 बड़ी हिट जवान, पठान और डंकी दी थी. अब शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' की तैयारी में जुटे हुए हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन थ्रिलर फिल्मों में माहिर सुजॉय घोष कर रहे हैं. फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन के तौर पर दिखने वाले हैं.

और पढ़ें: पापा Shah rukh Khan के बर्थडे बैश में मोतियों वाली साड़ी पहन इठलाती दिखीं Suhana Khan, अदाओं ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईठा' से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहीं श्रद्धा कपूर, इस दिन आएगा ट्रेलर
इस दिन रिलीज होगा 'ईठा' का ट्रेलर, बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएंगी श्रद्धा कपूर
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget