CJP के 'जेल भरो' प्रोटेस्ट में शामिल हुईं शबाना आजमी, विशाल ददलानी ने अभिजीत दिपके को लगाया गले
कॉकरोच जनता पार्टी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में 'जेल भरो' आंदोलन शुरू किया है. विशाल ददलानी और शबाना आजमी ने इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने हाल ही में नीट पेपर लीक मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था, जिसे बॉलीवुड के कई मशहूर एक्टर्स का भी समर्थन मिला था. दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं. वहीं अब सीजेपी मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 'जेल भरो' आंदोलन नाम से प्रोटेस्ट कर रही है. शबाना आजमी ने इस प्रदर्शन को भी अपना समर्थन दिया और वो शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुईं.
शिवाजी पार्क पहुंचीं शबाना आजमी
बता दें कि शबाना आजमी ने गुरुवार को ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके ये ऐलान कर दिया था कि वो सीजेपी के ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगी. एक्ट्रेस ने शुक्रवार को प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया और मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर कोई हमारे वोट देने के अधिकार को छीनेगा तो हम उसके लिए संवैधानिक तरीके से जरूरी कदम उठाएंगे.
Mumbai, Maharashtra: On the CJP protest, actor Shabana Azmi says, "...We are holding a non-violent protest....Our votes are being taken away..." pic.twitter.com/1aBvN6gIKL
— IANS (@ians_india) October 2, 2026
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा ने सीजेपी के प्रोटेस्ट को अपना खुला समर्थन देते हुए आगे कहा, 'हम शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं. हमसे हमारे वोट छीने जा रहे हैं.'
ये भी पढ़ें: थिएटर-टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में छोड़ी छाप, कभी करते थे विज्ञापन कंपनी में नौकरी
विशाल ददलानी ने अभिजीत दिपके को लगाया गले
इस विरोध प्रदर्श में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर विशाल ददलानी भी पहुंचे. उन्होंने मंच पर पहुंचकर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके को गले लगाया और सीजेपी के अन्य मेंबर्स से भी मुलाकात की.
Vishal Dadlani is here!
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 2, 2026
The crowd is going crazy 🔥 pic.twitter.com/49E0lgiRvE
नसीरुद्दीन शाह ने की अभिजीत दिपके से मुलाकात
अभिजीत दिपके को नसीरुद्दीन शाह का भी सपोर्ट मिला है. अभिजीत ने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें स्टेज पर उन्हें नसीरुद्दीन शाह गले लगते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों ही एक दूसरे को अपना फैंस बता रहे हैं. अभिजीत एक्टर से कहते हैं, 'सर, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. मुझे पता नहीं था कि आप यहां हैं.' इस पर नसीरुद्दीन कहते हैं, 'मुझे पता था कि आप यहां हैं. मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं.'
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: Tv पर किया राज, कैंसर से लड़ रहीं जंग, 13 साल के अफेयर के बाद हिंदू BF से की थी शादी






















