एक्सप्लोरर

स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस का दर्द, 'उसने अचानक मेरी जांघ पर अपना हाथ रख दिया'

अभी हाल ही में अमेरीकी फिल्म प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद दुनियाभर में फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर बातचीत शुरू हुई थी. कलाकार हैशटैग मीटू कैम्पेन के जरिए अपनी आप बीती दूसरों तक पहुंचाने लगे थे.

नई दिल्ली: मुंबई, एक ऐसा शहर जहां हजारों लोग अपने ख्वाबों को पूरा करने का ख्वाब लिए रोजाना चले आते हैं. उनमें से कुछ को तो मंजिल मिल जाती है, लेकिन बाकि लोग करोड़ों की आबादी में कहीं खो जाते हैं. मुंबई की चकाचौंध की जो सबसे बड़ी वजह है, वो है वहां हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का होना. फिल्मों में काम करने की चाह रखने वाले नौजवान उसी चकाचौंध को देखकर मुंबई की ओर खिंचे चले आते हैं. यही वजह है कि जयपुर की 26 साल की रीना सैनी भी अपने ख्वाबों को पूरा करने मुंबई जा पहुंची लेकिन मुंबई पहुंचकर जो उनके साथ वहां हुआ वो इस इंडस्ट्री की स्याह सच्चाई को बयान करता है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रीना सैनी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ बनने का सपना लेकर आईं थी लेकिन उनका ये सपना पूरा हो नहीं पाया. रीना अच्छी एक्टिंग करती हैं. वो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के साथ परफॉर्म भी कर चुकीं हैं. पिछले साल वो कुछ बनने की चाह लिए मुंबई जा पहुंची.

कास्टिंग डायरेक्टर ने बगल वाली सीट पर बैठने पर जोर दिया 

कुछ महीनों बाद उनकी मुलाकात एक कास्टिंग डायरेक्टर से हुई. रीना ने बताया, “वो अक्सर मुझे ऑडिशन्स के लिए कॉल किया करते थे और मैंने उनके साथ एक कामकाजी संबंध विकसित किए थे.” रीना ने बताया कि इसी साल सितंबर में उन्हें एक बार फिर कास्टिंग के लिए बुलाया गया. उन्होंने बताया, “ओशिवारा पहुंचकर मैंने उन्हें कॉल किया तो उन्होंने अपनी कार में मिलने का मशविरा दिया. वो ड्राइवर की सीट पर बैठे थे और मुझसे जोर देकर कहा कि मैं उनकी बगल वीली सीट पर बैठ जाऊं. गाड़ी में उनका 6 साल का भतीजा भी था इसके बावजूद उन्होंने अचानक मेरी जांघ पर अपना हाथ रख दिया, जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने बात बदल दी.”

रीना ने आगे बताया, “उन्होंने मुझे खिड़की पर सनशील्ड लगाने का सुझाव भी दिया, लेकिन मैंने इंकार कर दिया. जब मुझे एहसास हुआ की बातचीत कहीं और ही जा रही है, तो मैंने वहां से जाने का फैसला किया, जिसके बाद उसने हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया और इसी बहाने मुझे गले लगाने के लिए अपनी ओर खींच लिया और तभी मेरी गर्दन पर किस कर लिया.” रीना ने बातचीत में बताया कि जब बाद में उन्होंने कास्टिंग एजेंट से फोन पर बात की तो उन्हें धमकी दी गई कि अगर वो इस वाकये को उजागर करती हैं तो इसमें उनकी ही बदनामी होगी.

डरने के बजाय रीना ने पुलिस में शिकायत की

बदनामी के डर से अक्सर लड़कियां कास्टिंग काउच जैसी चीजों का खुलासा नहीं करती, लेकिन रीना ने डरने के बजाय कानून की मदद ली. पहले उन्होंने अपनी आपबीती फेसबुक पर लिखी, लेकिन जब कास्टिंग एजेंट ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर शर्मिंदा करने की धमकी दी तो उन्होंने अभिनेताओं के समूह ‘सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन’ (सिंटा) तक अपनी बात पहुंचाई. दो अक्टूबर को रीना ने एक एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद से कास्टिंग डायरेक्टर फरार है.

आपको बता दें कि सेक्शुअल हैरेसमेंट का ये कोई पहला मामला नहीं है. साल 2015 से 2017 के दरमियान सेक्शुअल हैरेसमेंट की करीब 50 शिकायतें सिंटा में दर्ज की गई, जिनमें से अबतक 47 मामलों पर सुनवाई हो चुकी है. सिंटा के सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी अमित बहल ने टीओई को बताया, “हमारा समूह पीड़ितों को पुलिस तक ले गया. 9 पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज करवाई, कुछ मामले नॉन कॉग्निजेबल शिकायतों के अंतर्गत भी दर्ज हुए. गुनहगार ने लिखित माफी भी मांगी.” गौरतलब है कि सिंटा में साल 2012 से 2015 के बीच सेक्शुअल हैरेसमेंट के सिर्फ 12 मामले ही दर्ज किए गए थे.

बॉलीवुड कलाकारों ने भी किए खुलासे

अभी हाल ही में अमेरीकी फिल्म प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद दुनियाभर में फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर बातचीत शुरू हुई थी. कलाकार हैशटैग मीटू कैम्पेन के जरिए अपनी आप बीती दूसरों तक पहुंचाने लगे थे. इस कैम्पेन का असर भारत में भी देखने को मिला था जब यहां भी कई अभिनेत्रियों, यहां तक की अभिनेताओं ने भी अपने साथ हुए यौन शोषण को लेकर कई खुलासे किए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द डर्टी पिक्चर' से 'मर्डर 2' तक, 'आवारापन 2' से पहले इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों ने लूटा था बॉक्स ऑफिस
'राज 3' से 'मर्डर 2' तक, इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों ने लूटा था बॉक्स ऑफिस
अजय देवगन की 'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच करीना का पहला पोस्ट, 'माइकल' देख जाफर जैक्सन की फैन हुईं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच करीना का पहला पोस्ट, 'माइकल' देख जाफर जैक्सन की फैन हुईं एक्ट्रेस
कौन हैं अर्जुन रामपाल की दूसरी पत्नी गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स? खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं मात
कौन हैं अर्जुन रामपाल की दूसरी पत्नी? खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं मात

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget