एक्सप्लोरर

Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’, छठे दिन की कमाई जानकर लगेगा झटका

Selfiee Box Office Collection: अक्षय कुमार स्टारर ‘सेल्फी’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है. फिल्म का कलेक्शन हर दिन घटता जा रहा है. आलम ये है कि सेल्फी के लिए रेंगना भी मुश्किल हो गया है.

Selfiee Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार के लिए साल 2022 तो खराब रहा ही था वहीं उनके लिए साल 2023 की शुरुआत भी अच्छी साबित नहीं हुई. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की इस साल की पहली रिलीज ‘सेल्फी’ भी बुरी तरह फ्लॉप हुई है. 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म के लिए आधी लागत वसूल कर पाना भी नामुमकिन लग रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को कितनी कमाई की.

 ‘सेल्फी’ ने छठे दिन कितनी कमाई की
राज मेहता के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सेल्फी’ से स्टारकास्ट और मेकर्स को काफी उम्मीदें थी लेकिन फिल्म को दर्शकों ने बेहद ठंडा रिस्पॉन्स दिया. ‘सेल्फी’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्म कर रही हैं. सिनेमाघरों में ‘सेल्फी’ को ऑडियंस नहीं मिल रही है और ऐसे में फिल्म की कमाई भी नहीं हो रही है. बता दें कि ‘सेल्फी’  ने पहले दिन 2.55  करोड़ रुपयों का बिजनेस किया था. फिल्म की दूसरे दिन की कमाई 3.80 करोड़ रुपये रही और तीसरे दिन ‘सेल्फी’ ने 3.90 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने चौथे दिन महज 1.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

पांचवें दिन ‘सेल्फी’ की कमाई 1.1 करोड़ रही. वहीं अब फिल्म के छठे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक   ‘सेल्फी’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 1 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है. इसी के साथ अक्षय कुमार स्टार फिल्म का कुल कलेक्शन अब 13.70 करोड़ रुपये हो गया है.

राज मेहता और अक्षय की जोड़ी सेकेंड टाइम हुई फेल
‘सेल्फी’ मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. ओरिजनल फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी लेकिन सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी है. ये फिल्म राज मेहता ने बनाई है इससे पहले उन्होंने अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज भी बनाई थी जो हिट रही थी लेकिन दूसरी बार ये जोड़ी अपना जादू नहीं चला पाई. फिल्म में अक्षय ने एक सुपरस्टार का रोल प्ले किया है वहीं इमरान हाशमी ने आरटीओ ऑफिसर का रोल निभाया है जो सुपरफैन भी है. इन दोनो के अलावा फिल्म में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी अहम किरदार में हैं.

ये भी पढ़ें:-'गंगूबाई कठियावाड़ी' से लेकर 'ब्रह्मास्त्र' तक... OTT पर हैं आलिया भट्ट की धमाकेदार मूवीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget