एक्सप्लोरर

सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए अनुपम खेर, वीडियो शेयर कर लिखा- 'मेरे लिए आप हमेशा आसपास हैं'

Satish Kaushik Birth Anniversary:दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की आज 67वीं बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपने दिवंगत दोस्त की याद में एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है.

Anupam Kher On Satish Kaushik Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक जिगरी यार थे. सतीश कौशिक के निधन के बाद से अनुपम अक्सर अपने दोस्त को याद कर भावुक होते रहते हैं. वहीं आज ‘मिस्टर इंडिया’ अभिनेता की 67वीं बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर एक बार फिर अनुपम ने अपने सबसे अच्छे दोस्त की याद में एक लंबी पोस्ट के साथ एक वीडियो शेयर किया है. दोनों दोस्तों की खट्टी मिट्ठी यादों की ये वीडियो आपकी आंखें भी नम कर देगी.

सतीश कौशिक को याद कर इमोशनल हुए अनुपम
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उनकी और सतीश कौशिक की कई तस्वीरें हैं. तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि ये दोनों वाकई बहुत अच्छे दोस्त थे. इस वीडियो को शेयर करने के साथ एक्टर ने कैप्शन में, लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे सतीश! आप जहां भी हों भगवान आपको सारी खुशियां दें' मेरे लिए, आप हमेशा आसपास हैं. तस्वीरों में, खाने में, बातचीत में, जब मैं अकेला होता हूं, जब मैं लोगों के साथ होता हूं.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अनुपम ने दिवंगत दोस्त को ‘तन्वी द ग्रेट’ का दिया अपडेट
अनपुम ने आगे पोस्ट में अपने दिवंगत दोस्त को अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के बारे में अपडेट भी दिया और लिखा,  हम अपने शूट के 34वें दिन पर हैं. यह अच्छी तरह से चल रहा है. नजर ना लगे. मैंने आपके ज्यादातर अच्छे सुझावों को शामिल कर लिया है. बुरा वाला मैंने अलग रख दिया है.मुझे आपकी फिजिकल प्रेजेंस, आपके फ़ोन कॉल, आपकी बातें, हमारे गॉसिप सेशन और आपके अनबिलिवेबल सेंस ऑफ ह्यूमर याद आते है! हमेशा आपसे प्यार करूंगा. सतीश कौशिक जन्मदिन.”

पिछले साल हुआ था सतीश कौशिक का निधन
 बता दें कि सतीश कौशिका पिछले साल 9 मार्च को निधन हो गया था. उनकी अचानक मौत ने हर किसी को काफी सदमा पहुंचाया था. सतीश ने कईं फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी और लोगों को अपनी कॉमेडी से खूब हंसाया था. वहीं उन्होंने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन भी किया था.

अनुपम खेर वर्क फ्रंट
अनुपम खेर इन दिनों अपनी अपकमिंग निर्देशित फिल्म तन्वी द ग्रेट में बिजी हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और अपने जन्मदिन पर इसके बारे में अपडेट दिया था.  इस फिल्म के लिए उन्होंने जापानी सिनेमैटोग्राफर केइको नकाहारा को डीओपी के तौर पर अपने साथ जोड़ा है.

यह भी पढ़ें: BMCM Box Office Collection Day 2: कमाई में फुस्स हुई अक्षय-टाइगर की फिल्म, जाने दो दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
Alpha BO Collection Day 5: आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने मंगलवार को दिखाई तेजी, कमा डाले करोड़ों, जानें- 5 दिनों में कितना वसूला बजट?
'अल्फा' ने मंगलवार को दिखाई तेजी, कमा डाले करोड़ों, जानें- 5 दिनों में कितना वसूला बजट?
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Tuesday BO Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की उल्टी गिनती शुरू! अमेरिका का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 को किया गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की उल्टी गिनती शुरू! अमेरिका का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 को किया गिरफ्तार
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget