एक्सप्लोरर

बागेश्वर धाम पहुंचे संजय दत्त, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से की मुलाकात, दर्शन के बाद बोले- अद्भुत मंदिर है, बार-बार आऊंगा

Sanjay Dutt Visit Bageshwar Dham: संजय दत्त ने बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी का आशीर्वाद लिया. वहीं उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात की.

Sanjay Dutt Visit Bageshwar Dham: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम की महिमा अपार है. बीते कुछ सालों में हनुमान जी के इस धाम की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बागेश्वर धाम का खूब नाम हो चुका है. वहीं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) भी किसी पहचान के मोहताज नहीं है.

बागेश्वर धाम एक ऐसा स्थान बन चुका है जहां हर दिन लाखों की संख्या में लोग बालाजी के दर्शन के लिए आते हैं. वहीं लोग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  के प्रति भी गहरा लगाव रखते हैं. अब तक कई मशहूर हस्तियां भी बागेश्वर धाम पहुंचकर हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद ले चुकी हैं और बागेश्वर धाम सरकार से भी मिल चुकी हैं. वहीं अब बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त ने बालाजी के दरबार में हाजिरी लगाई हैं.

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त ने बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी के चरणों में शीष झुकाया और उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान संजय दत्त की धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात हुई. संजय दत्त ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ समय बिताया. सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम आने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खुद संजय दत्त को लेकर बालाजी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे.

सामने आए वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bageshwar Dham Sarkar Official (@iambageshwardhamsarkar)

संजय दत्त की बागेश्वर धाम से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमे संजय दत्त धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान आस-पास भक्तों की भारी भीड़ भी नजर आ रही है. बालाजी के दर्शन के बाद संजय दत्त ने इस स्थान को अद्भुत बताया और कहा कि वे बार-बार यहां आएंगे.

संजू बाबा ने कहा कि, ''मैं यहां भक्तों की आस्था देखकर अभिभूत हूं. महाराज जी से मिलकर ऐसा लगा मानो मैं उन्हें वर्षों से जानता हूं. उनके साथ बिताया गया समय मेरे जीवन के सबसे अच्छे समय में से एक है. मैं बार-बार बागेश्वर धाम आऊंगा. यह एक अद्भुत स्थान है, इस स्थान पर बालाजी सरकार की अद्भुत कृपा बनी रहती है.''

संजय दत्त ने शेयर की पोस्ट

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक कोलाज शेयर किया है. इसमें कई तस्वीरें हैं. इसे पोस्ट करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया है कि, ''जय भोले नाथ, जय श्री हनुमानजी, कल बागेश्वर धाम गया, बागेश्वर महाराज से मुलाकात की, वह बहुत आध्यात्मिकता वाले सबसे विनम्र व्यक्तियों में से एक हैं, भगवान शिव उन्हें आशीर्वाद दें, हर हर महादेव.'' एक्टर ने अपनी पोस्ट में बागेश्वर धाम सरकार को भी टैग किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bageshwar Dham Sarkar Official (@iambageshwardhamsarkar)

बागेश्वर धाम के इंस्टाग्राम हैंडल से भी संजय दत्त की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए गए है. पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है कि, ''बॉलीवुड के सुपरस्टार श्री संजय दत्त जी पहुंचे बालाजी के दर्शन के लिए…पूज्य सरकार से आशीर्वाद लिया साथ में पूज्य सरकार के समक्ष पूरे धाम को देखने की इच्छा जाहिर की…पूज्य सरकार ने उन्हें पूरा मंदिर परिसर हवन कुंड साधना स्थली दिखाया और बागेश्वर धाम की महिमा से अवगत करवाया.''

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor से लेकर Palak Tiwari तक, इन स्टारकिड्स के हैं अफेयर के चर्चे, एक की तो शादी भी है फिक्स!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget