एक्सप्लोरर

SANJU :संजय दत्त ने की रणबीर कपूर की तारीफ, मीडिया की बुराई पर साधी चुप्पी

फिल्म‌ 'संजू' में संजय दत्त की छवि खराब करने का इल्जाम मीडिया पर मढ़ दिया गया है. फिल्म 'संजू' के‌ इस पक्ष की काफी चर्चा तो हो रही है, साथ ही इस बात की जमकर आलोचना भी हो रही है.

मुम्बई: यूं तो फिल्म 'संजू' लोगों को काफी पसंद आ रही है और फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.75 करोड़ का कारोबार किया है, मगर फिल्म के साथ-साथ फिल्म‌ के एक और पहलू पर जमकर चर्चा हो रही है. फिल्म‌ 'संजू' में संजय दत्त की छवि खराब करने का इल्जाम मीडिया पर मढ़ दिया गया है. फिल्म 'संजू' के‌ इस पक्ष की काफी चर्चा तो हो रही है, साथ ही इस बात की जमकर आलोचना भी हो रही है.

ऐसे में आज जब 'साहिब बीवी और गैंगस्टर 3' के ट्रेलर रिलीज के मौके पर एबीपी न्यूज़ ने संजय दत्त से 'संजू' में मीडिया की बुराई के संदर्भ में सवाल पूछा तो संजय दत्त ने‌ इस सवाल का जवाब देना उचित नहीं समझा, वो एकदम‌ से खामोश हो गये और इस सवाल को पूरी तरह से नजरअंदाज किया.

ये भी पढ़ें: खून की स्याही से इंतकाम की दास्तान लिखेंगे संजय दत्त, देखें Saheb, Biwi Aur Gangster 3 का ट्रेलर

इससे पहले, एबीपी ने जब संजय दत्त से पूछा कि फिल्म 'संजू' खुद उन्हें कैसी लगी और रणबीर कपूर ने उनकी भूमिका को किस तरह से निभाया है, तो संजय दत्त ने कहा, "फिल्म में रणबीर का काम लाजवाब है. फिल्म भी बहुत बढ़िया है. विक्की कौशल का काम भी बढ़िया है और राजू हिरानी ने एक बढ़िया फिल्म बनाई है... और फिल्म में जो सच्चाई है, वही पेश की गई है." संजय दत्त 27 जुलाई को रिलीज होने जा रही अपनी अगली फिल्म 'साहिब बीवी और गैंगस्टर 3' में संजय दत्त एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें:  रिलीज के साथ ही रणबीर कपूर को बड़ा झटका, फेसबुक पर लीक हुई 'संजू'

इस फिल्म के डायलॊग्स और स्क्रिप्ट की तारीफ करते हुए इसका श्रेय निर्देशक तिग्मांशु धूलिया को दिया और फिर हंसते हुए कहा, "शायद गैंगस्टर मेरे अंदर ही है. उन लोगों (फिल्ममेकर्स) ने काफी कहा भी था कि (फिल्म के लिए) एक गैंगस्टर चाहिए, जब जेल से निकला था तो... मगर ये एक पॉलिश्ड गैंगस्टर है... खानदानी आदमी है."

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा बनीं Hottest Woman on the Planet, मैक्सिम के लिए कराया है फोटोशूट

जब संजय दत्त से पूछा गया कि उनसे बेहतर गैंगस्टर की भूमिका बॊलीवुड में और कौन-कौन से अभिनेता निभा सकते हैं, तो संजय दत्त ने कहा कि सलमान बहुत अच्छे से करते हैं इस तरह के किरदार और रणबीर कपूर और रणवीर सिंह भी इस तरह से रोल्स बेहतर तरीके से निभा सकते हैं. 'साहिब बीवी और गैंगस्टर 3' में संजय दत्त के अलावा, चित्रांगदा सिंह, माही गिल, दीपक तिजोरी, दीपराज राणा भी नजर आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget