एक्सप्लोरर

संजय दत्त को बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली बड़ी राहत

याचिकाकर्ता ने अक्सर पैरोल और रियायत पर भी आपत्ति जताई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है. हाइकोर्ट के फैसले से राहत पा चुके संजय दत्त ने कहा, "यह एक बड़ी राहत है. माननीय हाईकोर्ट ने ऐसे सभी निराधार आरोपों को रद्द कर दिया है. सत्य की जीत हो गई है."

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की रिहाई में पक्षपात का आरोप लगाने वाली याचिका को बॉम्बे हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया है. बता दें कि संजय दत्त 1993 के सीरियल बम ब्लास्ट से जुड़े मामले में अपनी सजा पूरी कर चुके हैं और उनकी रिहाई हो चुकी है. बॉम्बे हाईकोर्ट की ज्यूडिशियल बेंच ने दाखिल पीआईएल को ये कहते हुए खारिज कर दिया कि आधिकारिक रिकॉर्ड से पीआईएल के पास दावे को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत की कमी थी.

बता दें कि विरोध में अभिनेता का पक्ष लेने के लिए राज्य के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई थी. जनहित याचिका में संजय दत्त के साथ विशेष व्यवहार का दावा किया गया था, क्योंकि कई अन्य कैदियों के अनुकरणीय आचरण के बावजूद केवल अभिनेता को ही जल्दी छुट्टी की रियायत दी गई थी.

याचिकाकर्ता ने अक्सर पैरोल और रियायत पर भी आपत्ति जताई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है. हाइकोर्ट के फैसले से राहत पा चुके संजय दत्त ने कहा, "यह एक बड़ी राहत है. माननीय हाईकोर्ट ने ऐसे सभी निराधार आरोपों को रद्द कर दिया है. सत्य की जीत हो गई है."

जस्टिस एस.सी. धर्माधिकारी और भारती डांगरे की अध्यक्षता वाली बेंच ने पहले कहा, "हमें राज्य गृह विभाग द्वारा प्रस्तुत रिकॉर्ड में और राज्य द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण के विपरीत कुछ भी नहीं मिला. विवेकाधीन शक्तियों का कोई उल्लंघन या दुरुपयोग नहीं पाया गया."

गौरतलब है कि 1993 के सीरियल बम विस्फोट मामले में संजय दत्त को हथियारों के अवैध कब्जे के लिए दोषी ठहराया गया था. अभिनेता ने एक साल और चार महीने का वक्त विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में बिताया और एक अपराधी के रूप में ढाई साल का लंबा समय जेल में व्यतीत किया.

अभिनेता को 25 फरवरी, 2016 को येरवदा जेल से बरी कर दिया गया था, चूंकि उनकी पांच साल की सजा पूरी होने में आठ महीने 16 दिन का समय बाकी था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्टेज पर उनकी कमी खलती है', अलका याग्निक को याद कर इमोशनल हुए कुमार सानू
'स्टेज पर उनकी कमी खलती है', अलका याग्निक को याद कर इमोशनल हुए कुमार सानू
Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 117 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 117 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 4 बजे का कलेक्शन
राज बब्बर ने दिवंगत पत्नी स्मिता पाटिल को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले - 'तुम्हारी याद आती है'
राज बब्बर ने स्मिता पाटिल को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले- 'तुम्हारी याद आती है'
'प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पीएम मोदी के सपोर्ट में बोलीं पूनम पांडे, 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'
'प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पीएम मोदी के सपोर्ट में बोलीं पूनम पांडे, 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget