एक्सप्लोरर

संजय दत्त की बायोपिक के अगले शेड्यूल की शूटिंग न्यूयॉर्क में होगी

मुंबई: फिल्मकार राजकुमार हिरानी का कहना है कि संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म की आधी से ज्यादा शूटिंग पूरी हो गई है और इसकी अगले चरण की शूटिंग इस साल के अंत में न्यूयॉर्क में की जाएगी. रणबीर कपूर फिल्म में संजय का किरदार निभा रहे हैं.

हिरानी ने रविवार को लेखिका व निर्देशक तनुजा चंद्रा की किताब 'बिजनेस वुमन' का विमोचन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा, "फिल्म की 60 फीसदी शूटिंग हो चुकी है. हम अगले चरण की शूटिंग शुरू कर रहे हैं. जून के मध्य में इसे पूरा कर लेंगे और इसके बाद अगले चरण की शूटिंग न्यूयॉर्क में की जाएगी."

2210

संजय दत्त के किरदार में अभिनेता रणबीर कपूर के लुक की तस्वीरें मीडिया में लीक हो जाने के बारे में हिरानी ने कहा, "उस लुक को लीक नहीं होना चाहिए था. हम कार्टर रोड पर शूटिंग कर रहे थे और किसी तरह मीडिया ने वे तस्वीरें खींच ली और उन्हें लीक कर दिया."

फिल्मकार इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि ढेर सारी सकारात्मकता और प्रसन्नता के साथ फिल्म बनाने को लेकर वह बेहद खुश हैं. उनका मानना है कि खुशी के साथ फिल्म बनाने से अच्छी फिल्म बनाने को लेकर प्रतिबद्धता हो जाती है, फिल्म की कहानी अच्छी है और रणबीर कपूर इसमें शानदार दिख रहे हैं.

Sanjay-Ranbir-3

किताबों के प्रति अपने लगाव के बारे में हिरानी ने कहा कि उन्हें पढ़ना अच्छा लगता है, जब तक वह किताब नहीं पढ़ लेते तब तक वह सो नहीं सकते हैं. किताबें दुनिया को जानने और जानकारी पाने का बेहतरीन माध्यम हैं.

हिरानी की इस फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, परेश रावल, मनीषा कोईराला, करिश्मा तन्ना, विकी कौशल, दिया मिर्जा और जिम सरभ भी हैं. फिल्म इस साल दिसबंर के आसपास रिलीज होने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget