एक्सप्लोरर

संजय दत्त की 3 शादियों से कितने बच्चे? बड़ी बेटी की उम्र तो 37 साल, जानें फैमिली के बारे में सब कुछ

Sanjay Dutt Family: संजय दत्त ने 3 बार शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था, दूसरी पत्नी से उनका से तलाक हो गया था. वहीं उनकी तीसरी वाइफ मान्यता दत्त हैं. जानते हैं उनके कितने बच्चे हैं.

29 जुलाई, 1959 को दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस के घर जन्मे संजय दत्त बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. सिनेमा में उनका सफ़र उनके पिता के बैनर तले बनी फ़िल्म 'रेशमा और शेरा' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू हुआ था. कई पर्सनल और प्रोफेशनल उतार-चढ़ावों का सामना करने के बावजूद, संजय दत्त ने खुद को भारतीय सिनेमा के शानदार अभिनेताओँ की लिस्ट में शुमार किया.

संजय दत्त ने जहां अपने दमदार अभिनय से दर्शको के दिलों में जगह बनाई तो वहीं वे खूब विवादों में भी रहे. इनके अलावा उनकी रोमांटिक ज़िंदगी ने भी लोगों का ध्यान ख़ास तौर पर खींचा है. अभिनेता की पर्सनल लाइफ उनके ऑन-स्क्रीन किरदारों जितनी ही ड्रामैटिक रही है, और रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके 308 से ज़्यादा अफेयर थे. वहीं एक्टर ने तीन शादियां की थीं. चलिए यहां उनकी शादी और बच्चों के बारे में सब जानते हैं.

अभिनेत्री ऋचा शर्मा, संजय दत्त की पहली पत्नी थीं
संजय दत्त ने 1987 में ऋचा शर्मा से शादी की थी. ऋचा और संजय दत्त की एक बेटी त्रिशाला दत्त है जो न्यूयॉर्क में रहती हैं. शादी के बाद, ऋचा को कैंसर का पता चला. उन्होंने अमेरिका में इस बीमारी का इलाज करवाय.। उनकी सेहत में सुधार भी हुआ था हालाँकि, बाद में उनकी तबीयत फिर से बिगड़ने लगी और 10 दिसंबर, 1996 को 32 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. ऋचा शर्मा ने देव आनंद की 'हम नौजवान', 'अनुभव', 'इंसाफ की आवाज़', 'सड़क छाप' जैसी फिल्मों में काम किया था.


संजय दत्त की 3 शादियों से कितने बच्चे? बड़ी बेटी की उम्र तो 37 साल, जानें फैमिली के बारे में सब कुछ

10 साल बाद दूसरी पत्नी से तलाक
ऋचा शर्मा की मौत के बाद, मॉडल रिया पिल्लई संजय की ज़िंदगी में आईं. वे एक-दूसरे को पहले से जानते थे. जब संजय को मुंबई बम धमाकों के मामले में जेल जाना पड़ा, तब उनकी नज़दीकियां बढ़ गई थीं. उस दौरान, रिया ने संजय का साथ नहीं छोड़ा था. संजय ने मुश्किल समय में रिया पिल्लई को अपने साथ खड़ा देखा और उनके स्वभाव ने उनका दिल जीत लिया. जेल से बाहर आने के बाद, संजय ने वैलेंटाइन डे पर रिया को प्रपोज़ किया और 14 फ़रवरी, 1998 को उनकी शादी हो गई थी.

क्यों हुआ था रिया से संजय का तलाक
 शादी के बाद, संजय दत्त ने एक साथ कई फ़िल्में साइन कीं और शूटिंग में बिजी हो गए. इस वजह से, वह रिया को समय नहीं दे पा रहे थे. इससे उनके बीच दूरियाँ बढ़ती गईं और शादी के दस साल बाद, 2008 में उनका तलाक हो गया. इस शादी टूटने का ज़िम्मेदार संजय को ठहराया गया, जिससे वह लोगों की नज़रों में खलनायक बन गए. हालांकि, कुछ अंदरूनी सूत्रों का मानना ​​है कि जब संजय दत्त मान्यता के करीब आ रहे थे, तब रिया टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को डेट कर रही थीं, दोनों अलग हो गए और तलाक की अर्जी दायर कर दी.

यासर उस्मान ने अपनी किताब 'द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ बॉलीवुड बैड बॉय संजय दत्त' में ज़िक्र किया है कि 'उस समय बॉलीवुड में सभी को लगा कि संजय दत्त के साथ विश्वासघात हुआ है, लेकिन संजय दत्त ने तलाक के बदले रिया पिल्लई को बांद्रा में दो फ्लैट दिए थे. साथ ही, उन्होंने अपनी दो कंपनियों डेजा वू एंटरटेनमेंट और ग्लोबल एंटरटेनमेंट के शेयर रिया के नाम कर दी थीं.'


संजय दत्त की 3 शादियों से कितने बच्चे? बड़ी बेटी की उम्र तो 37 साल, जानें फैमिली के बारे में सब कुछ

मान्यता से तीसरी शादी
अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई से तलाक के बाद, संजय दत्त ने 7 फ़रवरी, 2008 को गोवा के ताज एक्सोटिका में मान्यता से शादी की थी. शादी के दो साल बाद, 21 अक्टूबर, 2010 को, इस जोड़े ने अपने जुड़वां बच्चों शाहरान (बेटा) और इकरा (बेटी) का वेलकम किया .


संजय दत्त की 3 शादियों से कितने बच्चे? बड़ी बेटी की उम्र तो 37 साल, जानें फैमिली के बारे में सब कुछ

तीन शादियों से संजय दत्त के कितने हैं बच्चे
बता दें कि संजय की एक बेटी पहली पत्नी ऋचा शर्मा से त्रिशला दत्त है जिनकी उम्र 37 साल है. वहीं रिया पिल्लई से उनकी कोई औलाद नहीं हुई थी. जबकि मान्यता दत्त से उनके दो जुड़वा बच्चे हैं जिनकी उम्र 15 साल है. 


संजय दत्त की 3 शादियों से कितने बच्चे? बड़ी बेटी की उम्र तो 37 साल, जानें फैमिली के बारे में सब कुछ

ये भी पढ़ें:-Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर पहननी है नौवारी साड़ी, बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की तमाम एक्ट्रेसेस से लें इंस्पिरेशन

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप
'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप
Box Office: 5वें दिन 3 बजे तक 93 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 3 बजे तक 93 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने 'भाईजान' को कहा 'शुक्रिया'
आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने एक्टर को कहा 'शुक्रिया'
देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget