एक्सप्लोरर

पीएम नरेंद्र मोदी: फिल्म के निर्माता संदीप सिंह बोले- सबने कहा, यह बहुत जोखिम भरा है

फिल्म में नरेंद्र मोदी का किरदार फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय निभा रहे हैं. शुरुआत में मोदी का किरदार निभाने के लिए परेश रावल का नाम आया था, इस पर सिंह ने कहा, "मैं 2014 से सुन रहा हूं कि पीएम की बायोपिक में शीर्ष किरदार परेश रावल करेंगे. लेकिन, हमने परेश जी से इस संबंध में कभी संपर्क नहीं किया."

मुंबई: फिल्म निर्माता संदीप सिंह को हमेशा से ही किसी व्यक्ति विशेष की कहानी में रुचि रही है, चाहे वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'मैरी कॉम' हो, 'सरबजीत' हो या आगामी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी'. उन्होंने कहा कि उनसे कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्म बनाना बहुत जोखिम का काम है, लेकिन उनका विश्वास है कि यह फिल्म लोगों को बड़ा सोचने के लिए प्रेरित करेगी.

बायोपिक्स के लिए अपने जुनून पर सिंह ने कहा, "चाहे वह 'मैरी कॉम' की कहानी हो, 'सरबजीत' या हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री, इनकी कहानियों ने मेरे दिल को छुआ. एक रचनात्मक दिमाग के तौर पर हमें यह समझना होगा कि फिल्मों का व्यापार बदल गया है, अब बॉक्स ऑफिस पर कमाई कहानी पर निर्भर करती है ना कि कलाकार पर."

उन्होंने कहा, "पिछला साल इसका सबूत है. इसलिए, मैं ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहता हूं जो हमारे दिमाग पर असर करें. किसी व्यक्ति विशेष की कहानी मुझे हमेशा प्रेरित करती है."

बायोपिक बनाने के लिए मोदी को चुनने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं उन पर इसलिए फिल्म बनाना चाहता था क्योंकि उनका जीवन वास्तव में प्रेरक है. लेकिन, जब मैंने लोगों को अपनी यह योजना बतानी शुरू की, तो सभी ने कहा कि इसे बनाना बहुत अधिक रिस्की है, क्योंकि वे वर्तमान प्रधानमंत्री हैं और उनके बारे में लोगों के मन में निश्चित विचार हैं. पिछले चार साल से, मैंने फिल्म उद्योग से सहयोग मांगा और आखिरकार लोग तैयार हो गए. मैंने हार नहीं मानी."

फिल्म में नरेंद्र मोदी का किरदार फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय निभा रहे हैं. शुरुआत में मोदी का किरदार निभाने के लिए परेश रावल का नाम आया था, इस पर सिंह ने कहा, "मैं 2014 से सुन रहा हूं कि पीएम की बायोपिक में शीर्ष किरदार परेश रावल करेंगे. लेकिन, हमने परेश जी से इस संबंध में कभी संपर्क नहीं किया."

उन्होंने कहा, "शीर्षक किरदार के लिए विवेक को चुनने के कई कारण हैं. सबसे पहला, हम एक अनुभवी अभिनेता और अच्छे परफॉर्मर को लेना चाहते थे. विवेक मनोरंजन उद्योग में 18 साल से काम कर रहे हैं. विवेक उन बहुमुखी कलाकारों में से हैं, जिन्होंने एक ही समय में 'कंपनी' और 'साथिया' जैसी अलग-अलग विधाओं की फिल्में सहजता से की थीं."

सिंह ने कहा, "मैं ऐसा कलाकार चाहता था जो शूटिंग से पहले ही अपना बहुत सारा समय हमें दे सके. फिल्म मोदीजी के शुरुआती जीवन से शुरू होती है, इसलिए मैं ऐसे कलाकार की तलाश कर रहा था जो उनके 20 साल से 60 साल तक का किरदार समान रूप से निभा सके. इस मामले में विवेक की आयु सही है, जो युवा और बाद का चरित्र निभा सकते हैं." फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का निर्देशन ओमंग कुमार करेंगे जो सिंह के साथ 'मैरी कॉम' और 'सरबजीत' में काम कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget