एक्सप्लोरर

आखिर क्यों हिजाबी बन गईं अभिनेत्री सना खान? वायरल वीडियो में बताई वजह

Sana Khan To Choose Wear Hijab सना खान ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस' से घर-घर में पहचान बनाई. तमाम बॉलीवुड फिल्मों में भी एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं. सना ने अचानक इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था.

Sana Khan Revealed The Reason To Choose Wear Hijab: बॉलीलुड एक्ट्रेस रहीं सना खान (Sana Khan) ने आज ग्लैमर इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस 6' (Bigg Boss 6) से खूब सुर्ख‍ियां बटोरी थीं. इसके अलावा वो सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'जय हो' में भी नजर आ चुकी हैं. 2020 में एक्ट्रेस ने अचानक इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था. उन्होंने अपना ग्लैमरस लुक त्याग कर हिजाब पहनना शुरू कर दिया. इसके अलावा उन्होंने मुफ्ती अनस सईद के साथ निकाह किया और धर्म के रास्‍ते पर चल पड़ीं. आखिर सना ने ऐसा क्यों किया इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो है जिसमें कई दफा वो इमोशनल होती हुई भी नजर आ रही हैं. 

सना खान ने क्यों पहना हिजाब

सना खान इस वीडियो में अपने हिजाब पहनने के फैसले बात की है. वीडियो में सना काले रंग के बुर्के में दिखाई दे रही हैं, साथ ही वो कहती हैं, 'मेरी पिछली जिंदगी में यकीनन मेरे पास सबकुछ था. नाम, पैसा, शोहरत, सबकुछ. मैं वो सब कर सकती थी, जो मैं करना चाहती थी. लेकिन इन सबके बीच एक चीज की कमी थी. मेरे दिल को चैन और सुकून नहीं मिल रहा था. मैं सोचती थी कि मेरे पास सबकुछ है, लेकिन मैं खुश क्‍यों नहीं हूं? ये बहुत ही मुश्‍क‍िल था और वो दिन भी आया जब मैं डिप्रेशन में थी. फिर मुझे अल्‍लाह ने संकेत भेजे. अपना मैसेज दिया.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Muttawiffy Hujjaj South Asia (@mhsaco1)

 

नाम, शोहरत के बावजूद क्यों छोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री

सना इस वीडियो में आगे बता रही हैं, 'साल 2019 में वो रमजान का महीना था. मुझे सपने में मेरी कब्र दिखाई देती थी. मुझे जलती हुई कब्र दिखती थी, जिसमें मैं थी. मैंने खाली कब्र नहीं देखी. मैंने उसमें खुद को देखा. मुझे लगा कि ये अल्‍लाह के संकेत हैं, जो वो मुझे दे रहे हैं कि अगर मैं नहीं बदली तो मेरा अंत ऐसा ही होगा. इससे मैं थोड़ी परेशान हो गई. मुझे आज भी वो बदलाव याद हैं, जो उस वक्‍त हो रहे थे. मैं इस्‍लाम के मोटिवेशन वाले भाषण सुनती थी. एक रात मैंने बहुत ही खूबसूरत पढ़ा. उसमें एक संदेश था कि आप ये नहीं चाहेंगे कि आपका आख‍िरी दिन हिजाब पहनने का आपका पहला दिन हो. इस बात ने मुझे भीतर तक छुआ. मैं रोने लगी. अगली सुबह मैं उठी, वो मेरा जन्‍मदिन था. मैंने पहले भी ढेर सारे स्‍कार्फ खरीदे थे. मैंने उस दिन स्‍कार्फ बांधा, खुद से कहा कि मैं अब इसे कभी नहीं हटाउंगी.'

बता दें, सना खान अपने पति अनस सईद के साथ हाल ही में हज पर भी गई थीं जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था. इस दौरान भी उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा था कि, 'मुझे खुशी है कि अब मैं बदल गई हूं. अब मैं पीछे नहीं लौटने वाली हूं. अब मैं अपना हिजाब कभी नहीं हटाने वाली हूं.'

सना खान (Sana Khan) की गिनती कभी बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस में की जाती थी. फिल्‍म 'दन दना दन गोल' में उनके आइटम नंबर 'ब‍िल्‍लो रानी' ने हर किसी का ध्यान खींचा था. उन्होंने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में काम किया. सलमान खान (Salman Khan) के अलावा फिल्मी पर्दे पर वो खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) संग भी नजर आ चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Day 30 Written Update: गौतम को कैप्टेंसी से हटाने के लिए साजिद ने की भूख हड़ताल, जानिए 30वें दिन बिग बॉस के घर में क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रिटायरमेंट का कोई सवाल नहीं उठता...', बेटी सिपारा के लिए डांस करते दिखे अरबाज खान, पत्नी शूरा ने शेयर किया मजेदार वीडियो
बेटी सिपारा के लिए डांस करते दिखे अरबाज खान, बर्थडे पर पत्नी शूरा ने शेयर किया मजेदार वीडियो
Video: 'मेरे जोक्स को एक ही ऑडियंस मिली...', काजोल के बर्थडे पर अजय देवगन का मजेदार पोस्ट
अजय देवगन ने काजोल पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया मजेदार वीडियो
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन
'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget