एक्सप्लोरर

'मेंटल-फिजिकल हेल्थ खतरे में डाल दी...' बॉडी शेमिंग झेल चुकीं समीरा रेड्डी का छलका दर्द

Sameera Reddy On Body Shaming: समीरा रेड्डी बताती हैं कि लोग उनको उनकी बहनों से कंपेयर करते थे. क्योंकि उनकी बहनें पतली और खूबसूरत थीं, जबकि समीरा का रंग सांवला था और उनका वजन काफी ज्यादा था.

Sameera Reddy On Body Shaming: समीरा रेड्डी ने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक में काम किया है. लेकिन इन सबके बीच उन्होंने खुद को बॉडी शेमिंग का शिकार होते पाया. सांवले रंग से लेकर उनके वजन तक को लेकर उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा है. लेकिन वे हमेशा से इस बारे में खुलकर बात करती आई हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस ने बॉडी शेमिंग के एक्सपीरियंस को शेयर किया है और बताया है कि कैसे वे खुद को मेंटेन करने के लिए रिस्क लिया करती थीं.

ई-टाइम्स से बात करते हुए समीरा रेड्डी ने माना कि वे एक परफेक्ट शेप में खुद को मेंटेंन करने के लिए कई बार अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ को खतरे में डाला है. वे कहती हैं, 'मैंने कई बार अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ के साथ रिस्क लिया. मैंने अजीबोगरीब चीजें कीं, जैसे कि फैड डाइट आजमाना और शूटिंग के बाद लगातार वर्कआउट करना. मैंने तब जो किया उसके नतीजा अब हार्मोनल इम्बैलेंस हो गया है.'

'कंपीटीशन के बाजार में आप वही करते हैं जो...'
समीरा कहती है कि उम्र बढ़ने के साथ नतीजे सामने आते हैं और अब वो अपने चुने गए रास्तों पर पछता रही हैं. उन्होंने कहा, 'उस समय मुझे नहीं लगता था कि मेरे पास कोई दूसरा ऑप्शन है और कंपीटीशन के बाजार में आप वही करते हैं जो आपको सही लगता है क्योंकि आप मानते हैं कि यह जरूरी है.'

एक्ट्रेस बनने के बाद बढ़ गई थीं इनसिक्योरिटीज
समीरा आगे कहती हैं, 'बतौर एक टीनेजर मैं एक मोटी लड़की थी, जिसे मैं 'सुंदर' मानती थी उससे अलग महसूस करती थी. सुंदर होने की डेफिनिशन से सभी यंग लड़कियां स्ट्रगल करती हैं और एक एक्ट्रेस बनने के बाद मेरी इनसिक्योरिटीज सौ गुना बढ़ गईं. यह उस पॉइंट पर पहुंच गया जहां मुझे खुद से नफरत हो गई.' 

बहनों से किया जाता था कंपेयर
समीरा रेड्डी बताती हैं कि लोग उनको उनकी बहनों से कंपेयर करते थे. लोग पूछते थे कि क्या वो सच में सुष्मा और मेघना कि रियल सिस्टर हैं. ऐसा इसीलिए था क्योंकि सुष्मा और मेधना पतली और खूबसूरत थीं, जबकि समीरा का रंग सांवला था और उनका वजन काफी ज्यादा था.

सोशल मीडिया को लेकर कही ये बात
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बार में बात करते हुए समीरा ने कहा कि ओटीटी वे जगह है जहां लोगों को फिजिकल दिखावे पर फोकस करने के बजाय अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिल रहा है. वे कहती हैं, 'मैंने सोशल मीडिया पर स्ट्रेच मार्क्स, सफेद बाल, हार्मोन और पिछले पांच सालों में मैंने जो कुछ भी एक्सपीरियंस किया है, जैसे टॉपिक्स पर चर्चा करना शुरू कर दिया. '

ये भी पढ़ें: Article 370 vs Crakk: 'आर्टिकल 370' छुड़ा रही 'क्रैक' के छक्के! 5 दिनों में यामी गौतम की फिल्म ने की तिगुनी कमाई, इतने में सिमटी विद्युत की मूवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 8 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 8 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 8 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 8 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' ओपनिंग डे पर करेगी छप्परफाड़ कमाई, जानें पहले दिन का प्रीडिक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' ओपनिंग डे पर करेगी छप्परफाड़ कमाई, जानें पहले दिन का प्रीडिक्शन

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget