एक्सप्लोरर

इस रेयर बीमारी के चपेट में आईं Samantha ruth prabhu, शेयर की हाथ में ड्रिप लगी हुई फोटो

Samantha Post: सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म 'योशदा' को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी सेहत से जुड़ी एक जानकारी देकर फैंस को चिंता में डाल दिया है.

Samantha Ruth Prabhu's Health: साउथ अभिनेत्री स्टार सामंथा रुथ प्रभु अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से सुर्खियां में रहती हैं. फिल्म 'पुष्पा द राइज' में अपने गाने 'ऊ अंटावा' के बाद से सामंथा फैंस की फेवरेट बन चुकी हैं. ऐसे में एक्ट्रेस से जुड़ी हर अपडेट पर उनके चाहने वालों की नजर रहती है. इस बीच उन्होंने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जो किसी को भी चिंता में डाल देगी.

सामंथा ने अस्पताल से शेयर किया पोस्ट
सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी फिल्म 'यशोदा' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में सामंथा ने पोस्ट शेयर करते हुए दर्शकों को धन्यवाद कहा है. वह लिखती हैं, 'यशोदा ट्रेलर को मिली आपकी प्रतिक्रिया जबरदस्त थी. यह प्यार और जुड़ाव है जो मैं आप सभी के साथ साझा करता हूं, जो मुझे जीवन में आने वाली अंतहीन चुनौतियों से निपटने की ताकत देता है'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

इस रेयर बीमारी से जूझ रही हैं सामंथा
सामंथा ने आगे लिखा, 'कुछ महीने पहले मुझे मायोसिटिस नामक एक ऑटोइम्यून स्थिति का पता चला था. मैं ठीक होने के बाद इसे शेयर करना चाह रही थी, लेकिन मेरी उम्मीद से थोड़ा अधिक समय लग रहा है. मैं धीरे-धीरे महसूस कर रही हूं कि हमें हमेशा मजबूत मोर्चा बनाने की जरूरत नहीं है. ये एक ऐसी चीज है जिससे मैं अभी भी जूझ रही हूं. डॉक्टरों को भरोसा है कि मैं बहुत जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी. मेरे अच्छे दिन और बुरे दिन रहे हैं'.

'शारीरिक और भावनात्मक रूप से और यहां तक ​​कि जब ऐसा लगता है कि मैं इसका एक और दिन नहीं संभाल सकती, किसी तरह वह पल भी बीत जाता है. मुझे लगता है कि इसका मतलब केवल यह हो सकता है कि मैं ठीक होने के एक दिन और करीब हूं'. बताते चलें कि इसके साथ सामंथा ने अपनी एक तस्वीर भी साझा की है.

इसमें वह अपने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नजर आ रही हैं और उनके हाथ के नसों में दवाइयों के ड्रिप चढ़ते दिख रहे हैं. सामंथा ने इस दौरान अपने दोनों हाथों से हार्ट का साइन बनाया हुआ है. उनके इस हौसले को देखते हुए कमेंट सेक्शन में फैंस भी उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- जानें कौन हैं Randeep Hooda की गर्लफ्रेंड लिन लैशराम? जल्द करेंगे शादी की अनाउंसमेंट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget