एक्सप्लोरर

'रेस 3' से बॉबी देओल ने की है जबरदस्त वापसी, फिल्म में सलमान को दे रहे हैं टक्कर

बॉबी देओल के कमबैक को शानदार बताया जा रहा है. फिल्म से पहले बॉबी ने अपनी बॉडी पर जमकर मेहनत की थी, जिसका नतीजा फिल्म में नज़र आया है.

मुंबई: 'रेस' फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म 'रेस 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. फिल्म के शुरूआती रिव्यूज़ में इसे ज़बरदस्त बताया जा रहा है. सलमान खान के काम और फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर काफी चर्चा है. इसके अलावा फिल्म में जो सबसे खास बात बताई जा रही है वह है सालों बाद एक्शन अवतार में नज़र आने वाले अभिनेता बॉबी देओल.

बॉबी देओल के कमबैक को शानदार बताया जा रहा है. फिल्म से पहले बॉबी ने अपनी बॉडी पर जमकर मेहनत की थी, जिसका नतीजा फिल्म में नज़र आया है. कहा जा रहा है कि सलमान के साथ बॉबी का शर्टलेस सीन फिल्म का एक अहम सीन है. कुछ समीक्षाओं में कहा गया है कि बॉबी ने फिल्म में सलमान को अच्छी टक्कर दी है. उमैर संधू ने अपने रिव्यू में बॉबी के लिए लिखा, "जबरदस्त वापसी."

रेस 3' से बॉबी देओल ने की है जबरदस्त वापसी, फिल्म में सलमान को दे रहे हैं टक्कर (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

गौरतलब है कि बॉबी देओल लंबे अरसे से एक्शन फिल्मों से दूर थे. बॉबी पिछली कई फिल्मों में कॉमेडी करते नज़र आए थे. उनकी आखिरी फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज़' बॉक्स ऑफिस पर डिसास्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में बॉबी करीब 4 साल बाद नज़र आए थे.

ईद के मौके पर रिलीज़ हुई इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है. यूएई में फिल्म पहले ही रिलीज़ हो चुकी है. जाने माने फिल्म समीक्षक उमैर संधू ने फिल्म को 4 स्टार दिए हैं. उमैर संधू ने फिल्म देखकर अपने ट्विटर पर लिखा है कि रेस 3 इसके लायक है कि आप अपने अनमोल 2 घंटे 38 मिनट और 30 सेकेंड इसपर खर्च कर सकते हैं. संधू के मुताबिक फिल्म फुल ऑन सस्पेंन्स, थ्रिल्स और एक्शन है.

आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान और बॉबी देओल के अलावा अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीज़, डेज़ी शाह और साकिब सलीम जैसे कलाकार भी हैं. फिल्म में अनिल कपूर के अभिनय को भी सराहा जा रहा है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget