एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में सलमान खान से हो सकती है पूछताछ ?

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में महाराष्ट्र पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है. इसे लेकर बांद्रा पुलिस करीब 35 लोगों से पूछताछ कर चुकी है. हाल ही में खबरें आ रही थी कि इस मामले में पुलिस जल्द ही सलमान खान से भी पूछताछ कर सकती है.

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में महाराष्ट्र पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है. इसे लेकर बांद्रा पुलिस करीब 35 लोगों से पूछताछ कर चुकी है. हाल ही में खबरें आ रही थी कि इस मामले में पुलिस जल्द ही सलमान खान से भी पूछताछ कर सकती है. कहा जा रहा था कि पुलिस सलमान खान को समन भेजकर पूछताछ कर सकती है. हालांकि न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस फिलहाल सलमान से पूछताछ नहीं करने जा रही है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी ने ऐसी किसी भी खबर से इंकार किया है.

आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस ने सलमान खान ने रेशमा शेट्टी से पूछताछ की थी. बताया जा रहा है कि सलमान खान पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म बनाने वाले थे लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से फिल्म को टाल दिया. वहीं, सुशांत सिंह की खुदकुशी के बाद से ही ये बात सामने आ रही है कि इंडस्ट्री द्वारा उन्हें कॉर्नर किया गया था.

पांच घंटे चली थी रेशमा से पूछताछ

रेशमा बॉलीवुड के शीर्ष सेलेब्रिटी मैनेजरों में से एक हैं. सूत्रों के मुताबिक, बंद्रा थाने में रेशमा से लगभग पांच घंटों तक पूछताछ की गई. पुलिस ने अभी रेशमा के बयान का ब्योरा नहीं दिया है. रेशमा सलमान के मैनेजर के तौर पर साल 2010 से ही चर्चित रही हैं. उन्होंने साल 2018 तक सलमान का काम संभालती रहीं, उसके बाद अक्षय कुमार का काम संभालने लगीं. वह पेशेवर तौर पर अभिनेत्री आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ भी जुड़ी रही हैं. सुशांत की मौत के मामले में पुलिस अब तक 35 लोगों से पूछताछ कर चुकी है. नि लोगों से पूछताछ की गई, उनमें अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी शामिल हैं. उनके निर्देशन में बनी सुशांत अभिनीत फिल्म 'दिल बेचारा' अभी रिलीज नहीं हुई है. इस फिल्म में सुशांत के साथ काम करने वाली नवोदित अभिनेत्री संजना सांघी से भी पूछताछ की जा चुकी है. इसके अलावा फिल्मकार संजय लीला भंसाली व कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है. सुशांत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताती है कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget