एक्सप्लोरर
वेडिंग एनिवर्सरी पर सलमान ने गाना गाकर दिया मम्मी-पापा को सरप्राइज, देखें Video
सलमान खान ने यहां पर उनके लिए एक गाना गाया जो अब खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो सलमान खान के फैन पेज पर शेयर किया गया है जिसमें वो 'जब कोई बात बिगड़ जाए' गाते दिख रहे हैं.

नई दिल्ली: बीते शनिवार मुंबई में सलमान खान के परिवार ने एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया जिसकी दो वजहें थीं. एक तो सलमान की बहन अर्पिता की वेडिंग एनिवर्सरी थी. इसके साथ उनके पापा सलीम और मां सलमा की भी वेडिंग एनिवर्सरी थी. इसलिए यहां पर डबल सेलिब्रेशन हुआ जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए. इस दौरान सलमान खान ने अपने माता-पिता को एक खास सरप्राइज दिया जिसके बारे में जानकर आपको भी बहुत अच्छा लगेगा.
सलमान खान ने यहां पर उनके लिए एक गाना गाया जो अब खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो सलमान खान के फैन पेज पर शेयर किया गया है जिसमें वो 'जब कोई बात बिगड़ जाए' गाते दिख रहे हैं.
इसके अलावा अर्पिता ने भी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, ''हम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि अपने माता-पिता की एनिवर्सरी के दिन हम भी अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने 53 साल पूरे किए और हमने 3 साल.''
आपको बता दें कि सलमान खान इस पार्टी में गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ पहुंचे थे. साथ में कैटरीना कैफ भी थीं. ये तीनों आईएसएस के ओपेनिंग समारोह को खत्म करके एक साथ ही यहां पहुंचे थे. इनकी तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.We feel so blessed to share the same anniversary as my parents. They complete 53 & we 3. They teach us major couple goals.Love you @aaysharma , my beautiful mommie & daddy???? A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on
सेलिब्रेशन के बाद अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं. यहां देखें- Love you @katrinakaif & Alvira ???? family ❤️ A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on
और पढ़ें






















