एक्सप्लोरर

Salman Khan की Sikandar ही तोड़ेगी Pushpa 2 का Box Office रिकॉर्ड, रिलीज से पहले सामने आया जादुई आंकड़ा!

Sikandar Box Office: सलमान खान की सिकंदर अभी रिलीज भी नहीं हुई है और ऐसा जादुई डेटा सामने आ गया है कि पुष्पा 2 जैसी फिल्मों के लिए भी खतरे की घंटी बज चुकी है. यहां जानिए कैसे

Sikandar Box Office: सलमान खान और एआर मुरुगदॉस की जोड़ी इस ईद मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर लेकर आ रही है. फिल्म के दो टीजर और पोस्टर लॉन्च होने के बाद से फिल्म का बज आसमान छू रहा है. सलमान खान की ये फिल्म उनकी सुपरहिट करियर में एक और ब्लॉकबस्टर की तरह जुड़ सकती है. इस बीच एक और डेटा सामने आया है जिसे देख लोगों की एक्साइटमेंट का पता चल रहा है.

इस एक्साइटमेंट दिखाने वाले डेटा पर गौर करें तो साफ होता है कि सिकंदर का इंतजार आने वाली सभी मोस्ट अवेटेड फिल्मों, वो चाहे वॉर 2 हो या फिर जाट, से ज्यादा है. ये हम नहीं कह रहे बल्कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल बुकमायशो पर दिख रहा है.

कैसे पता चला सिकंदर को लेकर कितने एक्साइटेड हैं लोग
दरअसल बुकमायशो में एक फीचर है जहां पर लोग फिल्म की बुकिंग खुलने से पहले ये बता सकते हैं कि वो किसी फिल्म को लेकर कितने एक्साइटेड हैं. आप जब बुकमायशो के सर्च ऑप्शन में जाकर आने वाली किसी भी फिल्म का नाम डालेंगे तो उसे लेकर एक पोस्टर जैसा खुलेगा जहां पर आप 'आईएमइंट्रेस्टेड' पर क्लिक करके फिल्म को लेकर अपना इंट्रेस्ट बता सकते हैं.

यहीं पर आप ये भी जान सकते हैं कि कितने हजार-लाख लोगों ने इस पर क्लिक करके अपने एक्साइटमेंट बताई है. आप नीचे फोटो में देख सकते हैं कि सिकंदर को अभी रिलीज होने में 20 दिन का टाइम बचा है और इसे पसंद करने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 42 हजार पहुंच चुकी है.


Salman Khan की Sikandar ही तोड़ेगी Pushpa 2 का Box Office रिकॉर्ड, रिलीज से पहले सामने आया जादुई आंकड़ा!

ऋतिक, अक्षय और सनी देओल रह गए पीछे
हमने यहां से आइडिया लेकर आने वाली कुछ और भी मोस्टअवेटेड फिल्मों से जुड़ा डेटा भी देखने की कोशिश की. हमने पाया कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 को करीब 55 हजार क्लिक ही मिले हैं, तो वहीं अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल को 39 हजार से ज्यादा क्लिक मिले हैं.

सनी देओल की आने वाली फिल्म जाट की भी खूब चर्चाएं हो रही हैं, इसलिए हमने जाट का नाम डालकर भी सर्च किया. हमने पाया कि यहां जाट को अभी तक सिर्फ 7 हजार क्लिक ही मिल पाए हैं.


Salman Khan की Sikandar ही तोड़ेगी Pushpa 2 का Box Office रिकॉर्ड, रिलीज से पहले सामने आया जादुई आंकड़ा!

पुष्पा 2 का रिकॉर्ड नहीं है सेफ?

सलमान खान सिकंदर के साथ करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. सलमान का स्टारडम किसी से छुपा नहीं है. वो इस समय इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक हैं. इसके अलावा, फिल्म को साउथ के डायरेक्टर और गजनी जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले एआर मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है. यानी फिल्म को हिंदी के साथ-साथ साउथ के दर्शकों के बीच भी देखा जाएगा.

अगर सब कुछ सही रहा तो हो सकता है कि सलमान खान की सिकंदर न सिर्फ सलमान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन जाए बल्कि पुष्पा 2 के 1234.1 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी तहस-नहस कर दे. वैसे ये फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म क्यों बन सकती है, इसके बारे में जानने के लिए आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

और पढ़ें: 'छावा' ने 'गदर 2' को किया पीछे, अब 'पठान'- 'एनिमल' की बारी, जानें कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यामी गौतम और आदित्य धर छोड़ रहे हैं मुंबई? 'धुरंधर' डायरेक्टर की टीम ने किया बड़ा खुलासा
मुंबई छोड़ हिमाचल प्रदेश शिफ्ट हो रहे यामी गौतम और आदित्य धर? टीम ने बताया सच
सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग से पहले सलमान खान की 'मातृभूमि' में फिर हुए कई बदलाव, क्लाइमेक्स भी हुआ चेंज
सलमान खान की 'मातृभूमि' में फिर हुए कई बदलाव, क्लाइमेक्स भी हुआ चेंज
Monday Box Office: मंडे को खूब गरजी 'दृश्यम 3', 'द वन' की डूबी लुटिया, जानें- 'द पैराडाइज'-'हनुमान अंश' का हाल
मंडे को 'दृश्यम 3' का चला जादू, 'द वन' की डूबी लुटिया, जानें- कलेक्शन
नानी की 'द पैराडाइज' हिंदी में हुई हिट, 'दसारा' से 119% ज्यादा की कमाई
नानी की 'द पैराडाइज' हिंदी में हुई हिट, 'दसारा' से 119% ज्यादा की कमाई

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
महाराष्ट्र में 75 फीसदी सूखा! लोगों के लिए पानी नहीं और BMC सड़कें धोने के लिए खर्च करेगी 8 करोड़
महाराष्ट्र में 75 फीसदी सूखा! BMC सड़कें धोने के लिए खर्च करेगी 8 करोड़
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Embed widget