एक्सप्लोरर

Chhaava Box Office Collection Day 24: 'छावा' कितना कमाते ही छोड़ देगी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे, पूरा डेटा यहां है

Chhaava Box Office Collection Day 24: विक्की कौशल की छावा ने आज इंडिया की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया है. यहां जानिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Chhaava Box Office Collection Day 24: विक्की कौशल की छावा अपने चौथे वीकेंड के आखिरी दिन में पहुंच चुकी है. आज फिल्म को सिनेमाहॉल में लगे हुए 24 दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म का खुमार अभी भी नहीं घटा है. पिछले कुछ दिनों से सिंगल डिजिट में कमाने के बाद फिल्म ने दोबारा से रफ्तार पकड़ ली है और डबल डिजिट में कमाना शुरू कर दिया है.

फिल्म को इस वीकेंड तेलुगु में भी रिलीज किया गया है और इससे फिल्म की कमाई में पॉजिटिव असर पड़ा है. साउथ के दर्शक भी फिल्म को देखने के लिए सिनेमाहॉल पहुंच रहे हैं. फिल्म की आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है.

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छावा ने ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, पहले वीक में 225.8 करोड़, दूसरे वीक में 186.18 करोड़ और तीसरे में 84.94 करोड़ कमाए. चौथे वीक के पहले दिन यानी 22वें दिन फिल्म की कमाई 6.30 करोड़ रही और 23वें दिन इस कमाई में इजाफा हुआ और ये बढ़कर 13.70 करोड़ रुपये हो गई.

इस तरह से फिल्म ने 23 दिनों में 516.40 करोड़ रुपये कमा लिए. अब अगर इसमें तेलुगु से हुई पिछले दो दिनों की कमाई 5.94 करोड़ जोड़ दें तो ये आंकड़ा 522.34 करोड़ रुपये हो जाता है.

सैक्निल्क के मुताबिक, छावा ने आज यानी 24वें दिन 10:30 बजे तक 9.2 करोड़ कमा लिए हैं और फिल्म की टोटल कमाई 531.54 करोड़ रुपये हो चुकी है. हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

छावा ने तोड़ा गदर 2 का लाइफटाइम रिकॉर्ड

छावा ने गदर 2 की लाइफटाइम कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सनी देओल की इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर ने 525.7 करोड़ रुपये कमाए थे. यानी विक्की कौशल की छावा इससे आगे निकलते हुए अब शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर पठान के रिकॉर्ड के करीब पहुंच रही है.

छावा का नेक्स्ट टारगेट

शाहरुख खान की 2023 में आई पठान ने 543.09 करोड़ रुपये कमाए थे. अब छावा के रिकॉर्ड तोड़ने की इस रेस में नेक्स्ट टारगेट पठान है, जिससे छावा सिर्फ 12 करोड़ रुपये दूर रह गई है. इसके बाद रणबीर कपूर की एनिमल, छावा की नेक्स्ट टारगेट लिस्ट में आ जाएगी जिसने 553.87 करोड़ रुपये कमाए थे.

छावा के बारे में

छावा को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर बनी इस फिल्म में संभाजी के रोल में विक्की कौशल और उनकी पत्नी के किरदार में रश्मिका मंदाना दिखी हैं. आशुतोष राणा, विनीत कुमार सिंह और अक्षय खन्ना ने भी फिल्म में अहम रोल निभाए हैं.

और पढ़ें: IIFA 2025: सिंपल लुक में दिखीं रानी मुखर्जी, तो स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुईं सोनाक्षी सिन्हा, आईफा के लिए रवाना हुए ये स्टार्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 5.30 बजे तक 154 करोड़ पार कलेक्शन
'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 5.30 बजे तक 154 करोड़ पार कलेक्शन
'बड़ा अच्छा लगता है ना बैक?' नीतू कपूर ने पैपराजी के बैक शॉट पर कसा तंज
'बड़ा अच्छा लगता है ना बैक?' नीतू कपूर ने पैपराजी के बैक शॉट पर कसा तंज
‘मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ न करें’, AI से फोटोज एडिट करने वालों पर भड़कीं यामी गौतम
'मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ न करें', AI से फोटोज एडिट करने वालों पर भड़कीं यामी गौतम
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म

वीडियोज

Neha Dhupia ने Prince Narula संग बॉन्डिंग पर की बात, बोलीं- ‘जब सब हारेंगे, Prince संभाल लेगा’
शादी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal, ‘Tu Hai Meri Kiran’ का बढ़ा बज़
Love & War ने रिलीज से पहले ही कमाए ₹300 करोड़, Ranbir-Alia-Vicky की फिल्म का बड़ा खेल
Isha Rikhi ने Bigg Boss 20 Journey पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘दिल बीच में आ गया, Reality Check मिला’
Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में UCC को लेकर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, कहा - 'अगले 6 महीने में...'
बंगाल में UCC को लेकर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, कहा - 'अगले 6 महीने में...'
दिल्ली: CEC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, छात्रों के साथ शीला दीक्षित की बेटी भी डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, छात्रों के साथ शीला दीक्षित की बेटी भी डिटेन
रोहित शर्मा ने बनाए 92, फिर भी उनसे खुश नहीं दिग्गज सुनील गावस्कर, जानें क्या है वजह
रोहित शर्मा ने बनाए 92, फिर भी उनसे खुश नहीं दिग्गज सुनील गावस्कर, जानें क्या है वजह
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
बंजी जंपिंग में शख्स की कांपने लगी टांगे, जंप मास्टर बोला- मर्द हो तुम
बंजी जंपिंग में शख्स की कांपने लगी टांगे, जंप मास्टर बोला- मर्द हो तुम
Slavia Facelift में क्या बदला? जानें खरीदने से पहले पूरा Review
Slavia Facelift में क्या बदला? जानें खरीदने से पहले पूरा Review
Embed widget