एक्सप्लोरर

मच अवेटेड फिल्म 'रेस-3' का पोस्टर सलमान खान ने किया शेयर

एक्ट्रेस डेजी शाह के पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान ने ट्विटर पर लिखा, हॉट संजना जल्द ही धमाल मचाने आ रही है. इसी कड़ी में सलमान ने को-एक्टर फ्रीडी दारुवाला और साकिब सलीम का पोस्टर शेयर किया.

नई दिल्ली: साल 2008 में आई फिल्म 'रेस' का तीसरा पार्ट यानी 'रेस-3' जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है. इस सीरीज़ के तीसरे पार्ट को लेकर सलमान खान ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल के जरिए फिल्म का पोस्टर शेयर किया. जिसमें फिल्म के सभी किरदार एक-साथ दिख रहे हैं. इतना ही नहीं सलमान ने यह भी बताया कि ये है रेस-3 परिवार. उन्होंने आगे लिखते हुआ कहा कि रेस की शुरुआत हो गई है.

कुछ दिनों पहले ही सलमान ने अनिल के पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान ने ट्विटर पर लिखा 'शमशेर: भाईजी हमारे बॉस'. फिर जवाब में बॉलीवुड के मशूहर एक्टर अनिल कपूर ने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'जब बॉस आपका परिचय बॉस के रूप में कराए'. इससे पहले भी सलमान खान ने अपने ट्वीट कर को-एक्ट्रेस और एक्टर के बारे में बताया था. उन्होंने 21 मार्च को अदाकारा डेजी शाह के पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान ने ट्विटर पर लिखा, हॉट संजना जल्द ही धमाल मचाने आ रही है. इसी कड़ी में सलमान ने को-एक्टर फ्रीडी दारुवाला और साकिब सलीम का पोस्टर शेयर किया था.

इससे जाहिर हैं कि फिल्म में डेजी शाह का नाम संजना हैं, अनिल कपूर का शमशेर तो वहीं फ्रीडी दारुवाला का राणा और साकिब सलीम सूरज के रोल में दिखने वाले हैं. बता दें कि तीनों सीरिज में अनिल कपूर बतौर विलेन का रोल निभाते रहे हैं. फिल्म रेस-3 में जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, सलमान खान, फ्रेडी दारूवाला, साकिब सलीम, अनिल कपूर जैसे उम्दा किरदार शामिल है. जिससे इस फिल्म के बारे में समझा जा सकता है कि फिल्म कितनी शानदार रहने वाली हैं. यह फिल्म सलमान खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है.

हालांकि सलमान अभी अबु धाबी में 'रेस 3' की शूटिंग कर रहे हैं. बीते दिनों खबर आई थी कि उन्होंने फिल्म के लिए एक रोमांटिक गाना भी लिखा है. इस गाने का म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है. ऐसा पहली बार होगा जब सलमान का नाम क्रेडिट्स में बतौर लिरिसिस्ट दिया जाएगा. फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म भी सलमान की पिछली फिल्मों की तरह इस ईद में रिलीज होने जा रही है. आपको बता दें कि फिल्म की रिलीजिंग डेट 15 जून रखी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह
भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget