एक्सप्लोरर

सलमान के ट्वीट में ओम पुरी ने बताया, ऐसे होगा मेरा शोक संदेश

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया. सुबह अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वह 66 साल के थे.

सलमान खान स्टारर बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में भी ओम पुरी नजर आने वाले हैं. कुछ दिनों पहले तक उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग की है. ये खबर सुनते ही ट्यूबलाइट के एक्टर सलमान ने ट्वीट कर दुख जताया है. सलमान ने ओम पुरी के साथ अपनी फोटो ट्वीट कर कहा, 'बेहद दुखद. हमने एक बेहद प्रतिष्ठित अभिनेता को खो दिया. RIP ओम पुरी जी.'

सलमान ने ओम पुरी का एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें वह कह रहे हैं, 'मेरा शोक संदेश आपलोग जब दिखाएंगे ना...उसमें ये सीन जरूर होगा.' 30 सेकेंड के इस वीडियो में वे आगे कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'ओए चुप ओए अर्जुन सिंह, ओए द्रौपदी तेरे अकेले की नहीं है. हम सब शेयर होल्डर हैं.'

आपको बता दें कि ओम पुरी हिन्दी सिने जगत के साथ-साथ कई हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे. उनकी गिनती समानांतर सिनेमा के प्रमुख कलाकारों में की जाती है. कई फिल्मी पुरस्कार हासिल कर चुके ओमपुरी को ‘आरोहण’ और ‘अर्ध सत्य’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है.

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक, फीचर फिल्मों से लेकर गंभीर कलात्मक फिल्मों में कई बेहतरीन किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता अपनी बहुमुखी अदाकारी के लिए पहचाने जाते थे. अभिनेता ने भारत, पाकिस्तान, ब्रिटेन और हॉलीवुड की अनेक फिल्मों में काम किया. ओमपुरी को 1990 में देश के चौथे सबसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया था.

ओम पुरी ने कई व्यावसायिक फिल्मों में भी काम किया. वह हाल तक फिल्मों में सक्रिय रहे. ओम पुरी हिन्दी सिने जगत के साथ-साथ कई हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे. उनकी गिनती समानांतर सिनेमा के प्रमुख कलाकारों में की जाती है.  कई फिल्मी पुरस्कार हासिल कर चुके ओमपुरी को ‘आरोहण’ और ‘अर्ध सत्य’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. ओम पुरी को पद्म श्री से भी नवाजा जा चुका है. उन्होंने ‘ईस्ट इज ईस्ट’ और ‘सिटी ऑफ जॉय’ जैसी अंग्रेजी फिल्में भी कीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमपुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है और साथ ही थिएटर एवं फिल्मों में उनके लंबे योगदान को याद किया. अक्षय कुमार, करन जौहर, अनुपम खेर, जावेद अख्तर और महेश भट्ट सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने ओमपुरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति बताया.

हरियाणा के अंबाला में एक पंजाबी परिवार में जन्मे पुरी, पुणे के भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान से स्नातक थे. वर्ष 1973 में वह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के छात्र भी रहे जहां अभिनेता नसीरूद्दीन शाह उनके सह-छात्र थे. ओमपुरी ने साल 1976 में मराठी फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ के साथ फिल्म जगत में अपना पहला कदम रखा.

‘अर्ध सत्य’, ‘मिर्च मसाला’, ‘धारावी’, आक्रोश’, ‘माचिस’, ‘गुप्त’, ‘धूप’, ‘युवा’, ‘डॉन’ ‘अग्निपथ’, ‘बजरंगी भाईजान’ उनकी मशहूर फिल्मों में शुमार हैं.

‘माई सन द फैनेटिक’, ‘ईस्ट इज ईस्ट’, ‘द पैरोल ऑफिसर’ जैसी ब्रिटिश फिल्मों ने उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता दिलाई. ‘सिटी ऑफ जॉय’, ‘वुल्फ’, ‘द घोस्ट एंड द डार्कनेस’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने अपने अभिनय का जौहर दिखाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के बाद चेन्नई पहुंची 'रामायण' की टीम, रणबीर-साई ने साथ में ली एंट्री, 'लक्ष्मण' ने भी दिखाया स्वैग
कोलकाता के बाद चेन्नई पहुंची 'रामायण' की टीम, रणबीर-साई ने साथ में ली एंट्री
Tiger Shroff Firing News LIVE: आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया, घायल उमेश के शरीर से निकाली गई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग लाइव: आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया, घायल उमेश के शरीर से निकाली गई गोली
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 8 बजे तक किया 308 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 8 बजे तक किया 308 करोड़ कलेक्शन
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget