एक्सप्लोरर

सोमी का हुआ था बुरा हाल, संगीता का भी टूटा था दिल, लेकिन Salman Khan को ब्रेकअप से नहीं पड़ा था कोई फर्क!

Salman Khan Break Up: सलमान खान का कभी सोमी अली और संगीता बिजलानी संग रिश्ता था. हालांकि दोनों से ही एक्टर का ब्रेकअप हो गया था. अब एक एक्टर ने सलमान खान के ब्रेकअप पर बात की है.

Salman Khan Break Up With Somy Ali- Sangeeta Bijlani: सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में तमाम ब्लॉक बस्टर फिल्में दी हैं. सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी सक्सेसफुल रहे हैं. वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही है. खासतौर पर एक्टर की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही है. सलमान ने बेशक आज तक शादी नहीं की है लेकिन उनके बी टाउन की कई हसीनाओं संग रिश्ते रहे हैं.

सलमान का कभी सोमी अली और संगीता बिजलानी संग भी अफेयर के खूब चर्चे होते थे. हालांकि दोनों में से किसी भी हसीना के साथ एक्टर का रिश्ता टिक नहीं पाया. वहीं अब एक एक्टर ने खुलासा किया है सलमान पर सोमी और संगीत संग ब्रेकअप होने का कोई असर नहीं पड़ा था.

सोमी अली संग ब्रेकअप से सलमान को नहीं पड़ा फर्क
दरअसल बॉलीवुड के भाईजान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’, ‘बागी: ए रिबेल फॉर लव’ जैसी कई फिल्मों में काम करने वाले एक्टर प्रदीप रावत ने हाल ही में सलमान खान के ब्रेकअप को लेकर बात की. प्रदीप कभी सलमान के करीबी थे, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को दूर कर लिया.

सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान, प्रदीप रावत सोमी अली संग सलमान खान के बेक्रअप को लेकर कहा, “सलमान खान पर ज्यादा असर नहीं पड़ा. इन दोनों के ब्रेकअप से सोमी अली काफी प्रभावित हुईं. सलमान इतने गुडलुकिंग हैं कि उनके पास ऑप्शन की कमी नहीं है. वे मेरे दोस्त थे और हम एक साथ बैठते थे, एक साथ खाना खाते थे... वे दोनों मुझे कहानी का अपना साइड बताते थे.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

सलमान से रिश्ता टूटने पर संगीता पर ज्यादा पड़ा था असर
प्रदीप ने आगे सलमान खान के संगीता बिजलानी के साथ ब्रेकअप पर भी बात की.  प्रदीप ने बताया कि सलमान से रिश्ता टूटने का से संगीता पर ज्यादा असर पड़ा क्योंकि वह कभी भी सलमान को खोना नहीं चाहती थीं. यह पूछे जाने पर कि क्या सलमान दिल तोड़ने वाले हैं, प्रदीप रावत ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया और कहा, “जाहिर है, संगीता पर ब्रेकअप होने का ज्यादा असर पड़ा था. सलमान जैसे इंसान को कौन खोना चाहेगा? कभी-कभी अनजाने में चीजें हो जाती हैं और कुछ गलतफहमियां हो जाती हैं. सलमान बहुत साफ़ और साफ़ दिल वाले इंसान हैं, वह किसी को चोट नहीं पहुंचा सकते.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sangeeta Bijlani (@sangeetabijlani9)

सलमान खान से क्यों दूर हुए प्रदीप रावत?
प्रदीप ने सलमान खान के इनर सर्कल से खुद को दूर करने के पीछे का कारण भी बताया. उन्होंने कहा, “मैं सालों तक सलमान से नहीं मिला क्योंकि मुझे लगता था कि अगर मैं उनके साथ लंबे समय तक रहूंगा तो उनके बॉडीगार्ड शेरा के लिए जगह नहीं बचेगी. मैं उनका बॉडीगार्ड बनकर रह जाउंगा. मैंने सोचा कि अगर मैं इस आराम में रहा तो कुछ भी हासिल नहीं कर पाऊंगा. इसलिए, मैं धीरे-धीरे सलमान के इनर सर्कल से बाहर आ गया.”

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड छोड़ क्यों ढाबे पर 150 रुपये की दिहाड़ी में काम करने लगा था ये एक्टर? किस्सा जान नम हो जाएंगीं आखें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget