एक्सप्लोरर

Salman Khan के घर के बाहर 7 राउंड फायरिंग से लेकर आरोपियों के पकड़े जाने तक, अब तक क्या-क्या हुआ, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Salman Khan News: 14 अप्रैल को सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो लोगों ने फायरिंग की. 15 अप्रैल यानी सोमवार की रात मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गुजरात के भुज से हिरासत में लिया गया.

Salman Khan News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बैक टू बैक फायरिंग हुई. 14 अप्रैल 2024 को मोटरसाइकिल पर दो व्यक्तियों ने गोलीबारी की और इसके बाद पूरे इलाके में काफी सन्नटा छा गया. मुंबई पुलिस तुरंत एक्शन में आई और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी सलमान खान से मिले. सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. 

सलमान खान के घर के बाहर जिन लोगों ने फायरिंग की थी अब उन्हें हिरासत में लिया गया है. मुंबई पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ा जिसकी काफी तारीफ भी हुई. सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग से लेकर इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है चलिए बताते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान मामले में पुलिस ने आरोपियों को कैसे पकड़ा?

सलमान खान मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. 14 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे दो व्यक्तियों ने 7 राउंड फायरिंग की. सलमान इसी अपार्टमेंट में रहते हैं. फायरिंग के बाद दोनों आरोपी बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे जिसके बाद बोरीवली जाने वाली लोकल ट्रेन पकड़ ली. दोनों सुबह 5.13 बजे सांताक्रुज स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर उतरे. यहां से दोनों ने ऑटो किया और निकल गए. मुंबई पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़ा और उसका बयान दर्ज किया.

सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस एक-एक करके क्लू तक पहुंची. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों आरोपियों का नाम 'विक्की साहब गुप्ता' (24) और 'सागर श्रीजोगेंद्र पाल' (21) है और उन्हें पुलिस ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया. क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर के मुताबिक, आरोपियों का मकसद सिर्फ सलमान खान को डराना था. इसलिए उन्होंने बाहर फायरिंग की और उस समय की जब ज्यादातर लोग सोते हैं.


Salman Khan के घर के बाहर 7 राउंड फायरिंग से लेकर आरोपियों के पकड़े जाने तक, अब तक क्या-क्या हुआ, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

आरोपियों को पकड़कर मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

मुंबई पुलिस ने बताया है कि जब फायरिंग हुई तब सलमान खान घर पर ही मौजूद थे. लोकल क्राइम ब्रांच भुज के इंस्पेक्टर ने बताया है कि 'कच्छ के दयापार पुलिस स्टेशन के पास आशापुरा में माता का मठ मंदिर है. यहीं से सोमवार की रात को विक्की और सागर नाम के आरोपियों की गिरफ्तार किया गया.'

मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान फायरिंग मामले में इस्तेमाल की गई बाइक 2 अप्रैल 2024 को 24,000 रुपये में खरीदी गई थी. सलमान खान के घर पर फायरिंग सागर पाल ने की थी. सागर बाइक पर पीछे बैठा था और विकास बाइक चला रहा था.

कौन हैं विकास साहेब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की साहेब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल पश्चिमी चंपारण जिले के मसिही गांव के रहने वाले हैं. सलमान खान के घर फायरिंग करने के बाद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उसने इस घटना की जिम्मेदारी ली.

लॉरेंस बिश्नोई और मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है और ऐलान किया है कि वो एक दिन अपने मकसद को अंजाम देंगे. हालांकि, महाराष्ट्र के सीएम का कहना है कि ऐसा कभी नहीं होगा, सलमान खान भारत के कलाकार हैं और उनकी जान की हिफाजत करना प्रशासन का काम है.

यह भी पढ़ें: 80's का ये पॉपुलर एक्टर 32 सालों से है लापता, कभी पागलखाने में होने से लेकर कभी टैक्सी चलाने तक की आई खबर, जानें कौन हैं वो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget