एक्सप्लोरर

फिल्मी करियर में सलमान की हेल्प को लेकर बोले आयुष शर्मा, मेहनत जरूरी

एक्टर आयूष शर्मा इससे इंकार नहीं करते कि सुपरस्टार सलमान खान का रिश्तेदार होने के कारण बॉलीवुड में उन्हें फिल्म मिली है लेकिन उनका कहना है कि उनका लक्ष्य खुद को बेहतर अभिनेता के तौर पर साबित करना है.

नई दिल्ली: एक्टर आयूष शर्मा इससे इंकार नहीं करते कि सुपरस्टार सलमान खान का रिश्तेदार होने के कारण बॉलीवुड में उन्हें फिल्म मिली है लेकिन उनका कहना है कि उनका लक्ष्य खुद को बेहतर अभिनेता के तौर पर साबित करना है. सलमान खान की बहन अर्पिता से 2014 में शादी करने वाले आयूष रोमांटिक फिल्म 'लवरात्रि' से बॉलीवुड में पदार्पण करने जा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया जा चुका है. फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे आयूष को फिल्म के निर्माता सलमान का काफी सहयोग मिला. आयूष ने इस बाबत बताया, "मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे सही दिशा में ले जाने के लिए सलमान हैं." Video: 'गोल्ड' के सेट पर अक्षय ने मौनी के साथ किया ऐसा Prank, खूब रोई अभिनेत्री उन्होंने कहा, "वे मेरा मार्गदर्शन अच्छे से किया करते थे. उन्होंने मुझे बताया कि यह तुम्हारे ऑडीशंस की संख्या के बारे में नहीं है, बल्कि इस बारे में हैं कि ऑडीशन कब दिया है और कितना अच्छा दिया है. मैंने सलमान भाई के साथ चार वर्ष प्रशिक्षण लिया, वे मुझसे खास तरह से कहते थे कि, 'देखो, मैं तुम्हारा पदार्पण करा सकता हूं, लेकिन डरता हूं कि जब तुम कैमरे के सामने जाओगे तो वहां सिर्फ तुम्हें ही काम करना है. उसमें मैं कुछ नहीं कर सकता." उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे बताया, 'याद रखो, एक कलाकार की प्रसिद्धि बहुत अच्छी होती है, लेकिन जब आपकी फिल्म अच्छा काम नहीं करती तो अच्छा नहीं होता क्योंकि आपको लेकर बहुत बातें होने लगेंगी कि फिल्म नहीं चली और इसका अभिनेता अच्छा कलाकार नहीं है.' उन्होंने मुझे मेरी पहली फिल्म में अपना 100 फीसदी देने के लिए बहुत प्रेरित किया." 11 हजार स्क्रीन्स पर चीन में रिलीज होगी सलमान की 'सुल्तान', बना सकती है नया रिकॉर्ड आयूष ने सलमान को बहुत ज्यादा सहायक, सुलझा हुआ और कठोर प्रशिक्षक बताया. हिमाचल प्रदेश में मंडी के रहने वाले आयूष के मन में भी ज्यादातर लोगों की तरह पूर्वाग्रही विचार थे. उन्होंने कहा, "सबको लगता है कि सिर्फ अच्छा चेहरा, अच्छा शरीर, कैमरे के सामने खड़े होने और अपने संवाद याद रखने से ही अभिनेता बना जा सकता है. लेकिन मैं जब सेट पर आया तो मुझे इसके पीछे की कठोर मेहनत का एहसास हुआ. मुझे समझ आ गया कि मैं इसके लिए तैयार नहीं था." गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित 'लवरात्रि' में उनके अलावा वरीना हुसैन भी प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म के निर्देशक अभिराज मीनावाला पहली बार निर्देशन कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget