एक्सप्लोरर

VIDEO: प्रियंका चोपड़ा के ‘भारत’ छोड़ने‌ के सवाल‌ को‌ यूं टाल गए सलमान खान

‘भारत’ छोड़ने‌ के मसले‌ पर न तो प्रियंका चोपड़ा ने अब तक कोई सफाई दी है और न ही सलमान ने इस बारे में किसी तरह का कोई कमेंट किया किया है.

मुंबई: सलमान खान की बिग बजट फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू करने से पहले प्रियंका चोपड़ा के अचानक फिल्म छोड़ने के विवाद ने काफी तूल पकड़ लिया था. साथ ही तरह-तरह की बातों के साथ ही इस तरह की ख़बरें भी आ रही‌ थीं कि सलमान खान प्रियंका चोपड़ा से काफी नाराज हैं और प्रियंका की इस हरकत के लिए वो कभी भी‌ प्रियंका को माफ नहीं करेंगे.

हालांकि ‘भारत’ छोड़ने‌ के मसले‌ पर न तो प्रियंका चोपड़ा ने अब तक कोई सफाई दी है और न ही सलमान ने इस बारे में किसी तरह का कोई कमेंट किया किया है.

ऐसे में अपनी बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि' के ट्रेलर लॉन्च के‌ मौके पर सलमान खान के पास इस मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ने‌ का अच्छा मौका था, जिससे अफवाहों पर लगाम लग जाता.

VIDEO: प्रियंका चोपड़ा के ‘भारत’ छोड़ने‌ के सवाल‌ को‌ यूं टाल गए सलमान खान

जब एबीपी न्यूज़ ने सलमान खान से इस विवाद पर सवाल किया तो सलमान ने सवाल को बीच में ही काटते हुए कहा कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस भारत के बारे में नहीं है. एक दूसरी पत्रकार ने दोबारा भारत को लेकर प्रियंका विवाद पर उनका पक्ष जानना चाहा तो सलमान ने तल्ख अंदाज में फिर याद दिलाया कि ये 'लवरात्रि' की प्रेस कॉन्फ्रेंस है और 'भारत' को लेकर वो अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

'लवरात्रि' के प्रोड्यूसर सलमान खान से जब पूछा गया कि क्या इस फिल्म में उनकी आवाज में कोई गाना सुनाई देगा, तो सलमान ने हंसते हुए फौरन कहा, "पिछली फिल्म‌ में गाया था, तो लोगों को सिर्फ गाना ही पसंद आया."

खैर, जब एबीपी न्यूज़ ने सलमान से पूछा कि अपना करियर शुरू करने जा रहे आयुष शर्मा‌ को वो‌ क्या कुछ सलाह देना चाहेंगे तो सलमान ने कहा कि आयुष को वक्त पर सेट पर पहुंचना चाहिए, अगर शूटिंग न हो तो देर रात तक न जगें और अपनी फिटनेस पर ध्यान दें. सलमान ने आयुष को आगे सलाह देते हुए ये भी कहा, "उत्साह को भी बनाये रखना चाहिए. पहली फिल्म तो बन गयी, मगर ये जोश बनाये रखना बेहद जरूरी है. जोश और अनुभव का संगम सबसे अच्छा होता है."

आयुष से जब सवाल किया गया कि 'लवरात्रि' का ट्रेलर देखने के बाद उनकी पत्नी अर्पिता का क्या रिएक्शन था तो आयुष ने सामने बैठी अर्पिता को देखते हुए कहा, "फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अर्पिता काफी इमोशनल हो गई थीं क्योंकि वो शुरू से ही इस फिल्म के साथ जुड़ी रही हैं अर्पिता काफी उत्साहित भी थीं और नर्वस भी. वो इस बात से काफी खुश थीं कि ट्रेलर बहुत अच्छा बना है."

आयुष ने कहा कि वो‌ सलमान के अलावा शाहरुख खान, आमिर खान और रितिक रोशन के फैन हैं, बचपन से इन सभी के फैन रहे हैं और इन सभी से प्रेरणा लेते रहे हैं. आयुष से जब पूछा गया कि उन्हें सलमान की कौन-सी क्वालिटी सबसे ज्यादा अच्छी‌ लगती है, तो सलमान ने तपाक से बीच में कहा, "ये मेरी सभी‌ क्वालिटी से दूर रहें तो अच्छा है क्योंकि‌ इनकी‌ शादी मेरी बहन से हो चुकी है." सलमान की इस बात पर आयुष अपनी हंसी‌ नहीं रोक पाए.

5 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही 'लवरात्रि' में आयुष शर्मा के अपोजिट वारिना हुसैन डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है, जो सलमान की फिल्म 'सुल्तान' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे.

यहां देखें फिल्म 'लवरात्रि' का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget