एक्सप्लोरर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद सलमान खान ने कैंसिल किया इवेंट, बोले- 'ये सेलिब्रेशन का समय नहीं'

Salman Khan Cancels Event: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद सलमान खान ने अपना एक इवेंट कैंसिल कर दिया है. उन्होंने कहा है कि इस दुख की घड़ी में वे विक्टिम फैमिली के साथ हैं.

Salman Khan Cancels Event: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश ने हर किसी को सदमे में डाल दिया. इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स भी शोक जाहिर कर रहे हैं. इस बीच सलमान खान ने अपना एक इवेंट कैंसिल कर दिया है. सुपरस्टार इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के लॉन्च इवेंट का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन अब प्लेन क्रैश के बाद उन्होंने इवेंट ऑर्गनाइजर्स के साथ मिलकर इसे पोस्टपोन करने का फैसला लिया है.

इवेंट के ऑर्गनाइजर्स ने कहा- 'जैसा कि आप सभी जानते हैं, दिन में पहले एक दुखद घटना घटी. ये सभी के लिए दुख की घड़ी है. ISRL और सलमान खान इस मुश्किल समय में देश के साथ एकजुट हैं. हमने इस इवेंट को पोस्टपोन करने का एक जिम्मेदार जॉइंट फैसला लिया है क्योंकि ये सेलिब्रेशन का समय नहीं है और इस वजह से हमने इवेंट को कैंसिल करने का फैसला लिया है. इस दुख की घड़ी में हम विक्टिम फैमिली के साथ हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं. भारत मजबूत रहे.'

प्लेन क्रैश से सदमे में बॉलीवुड सितारे
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश को लेकर बॉलीवुड के कई सितारों नें दुख जताया है. अक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- 'एयर इंडिया दुर्घटना से सदमें में हूं और हैरान हूं. इस समय सिर्फ प्रार्थना कर रहा हूं.' वहीं सनी देओल ने लिखा- 'अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे की खबर सुनकर दिल दुखी है और अब भी सदमे में हूं. मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और प्रभावित हुए सभी लोगों के साथ हैं. इस बेहद मुश्किल समय में मैं सभी के लिए दिल से प्रार्थना कर रहा हूं.'

टेक ऑफ होने के पांच मिनट बाद ही क्रैश हुआ प्लेन
बता दें कि एयर इंडिया का प्लेन गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रहा था. लेकिन फ्लाइट के टेक ऑफ होने के पांच मिनट बाद ही ये क्रैश हो गया. इस प्लेन में टोटल 242 लोग सवार थे. इनमें 230 यात्रियों और 12 क्रू शामिल थे. इसमें से 241 लोगों की मौत हो गई और सिर्फ एक शख्स ही जिंदा बच सका. 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget