एक्सप्लोरर

सलमान-कैटरीना की फिल्म 'भारत' के प्रीमियर पर लगा सितारों का तांता, जानिए कौन कौन आया

'भारत' की रिलीज के एक दिन पहले फिल्म का भव्य प्रीमियर मुम्बई के लोअर परेल स्थित पीवीआर आइकन सिनेमा‌ के 7 स्क्रीन्स पर एक साथ रखा गया था. सलमान द्वारा ये खास प्रीमियर फिल्म के कास्ट ऐंड क्रू, सलमान के परिजनों, उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के तमाम सितारों के लिए रखी गयी थी.

मुम्बई: सलमान खान के फैन्स को उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है. पिछले कुछ सालों से सलमान की‌ फिल्में ईद के खास मौके पर रिलीज होती आ रही हैं और इस कड़ी में सलमान खान की 'भारत' का नाम सबसे ताजा है. मगर 'भारत' की रिलीज के एक दिन पहले फिल्म का भव्य प्रीमियर मुम्बई के लोअर परेल स्थित पीवीआर आइकन सिनेमा‌ के 7 स्क्रीन्स पर एक साथ रखा गया था. सलमान द्वारा ये खास प्रीमियर फिल्म के कास्ट ऐंड क्रू, सलमान के परिजनों, उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के तमाम सितारों के लिए रखी गयी थी. इस स्क्रीन में कई सितारों में मौजूदगी दर्ज करायी. मुस्कुराते हुए सलमान खान ने प्रीमियर में लेट एंट्री मारी. उम्मीद की जा रही थी कि सलमान और कैटरीना साथ में रेड कार्पेट पर साथ आयेंगे. मगर सलमान अकेले आये और उन्हें रेड कार्पेट पर जैकी श्रॉफ मिल गये और फिर दोनों हंसते हुए थियेटर के अंदर चले गये.
प्रीमियर पर सलमान 10.15 रात को पहुंचे तो वहीं कैटरीना, सलमान के आने के आधे घंटे बाद यानि 10.45 बजे रात को पहुंचीं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रीमियर पर साथियों और बॉलीवुड के दोस्तों की मौजूदगी और ईद के मौके पर फिल्म के रिलीज होने पर खुशी जतायी. अगर 'भारत' फिल्म से जुड़े लोगों की बात की जाये तो सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर, आसिफ शेख, नोरा फतेही, फिल्म के निर्देशक अली अब्बास और फिल्म के को-प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री व भूषण कुमार और फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर प्रीमियर पर मौजूद थे. सलमान के इंडस्ट्री के दोस्तों में अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, चंकी पांडे, संजय लीला भंसाली, करण जौहर, महेश मांजरेकर, साजिद नाडियादवाला भी रेड कार्पेट पर दिखायी दिये. इंडस्ट्री के उभरते सितारों में टाइगर श्रॉफ (जो गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के साथ आये थे), जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर, मौनी रॉय, तारा सुतारिया, निधि अग्रवाल, हुमा कुरैशी, सूरज पंचोली, वारिना‌ हुसैन, अन्यया पांडे ने अपनी बहन शनाया कपूर के साथ रेड कार्पेट की शोभा बढ़ायी.
अगर निर्माता और निर्देशकों की बात करें तो यहां संजय लीला भंसाली, साजिद नाडियादवाला, करण जौहर के अलावा कई फिल्मों में सलमान के साथ काम कर चुके डेविड धवन, सुभाष घई, सतीश कौशिक, अनीस बज्मी, रौनी स्क्रूवाला, रमेश तौरानी आदि ने भी इस भव्य प्रीमियर में शिरकत की. सलमान के परिजनों में बहनोई अतुल अग्निहोत्री के अलावा सलमान की बहन अलवीरा, बहन अर्पिता और दूसरे बहनोई आयुष शर्मा, भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा, अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड एंड्रिया जॉर्जिया ने भी रेड कार्पेट की रौनक बढ़ायी. सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी 'भारत' के प्रीमियर पर अपनी खास मौजूदगी दर्ज करायी जो यहां अकेली पहुंचीं थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget