एक्सप्लोरर

'टाइगर जिंदा है' के ट्रेलर में शांति का संदेश दे रहे हैं सलमान और कटरीना

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में आ गया है.

 

मुंबई: फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के ट्रेलर में गोलीबारी, घुड़सवारी, दिमागी खेल और ढेर सारे एक्शन दृश्य हैं. हालांकि, यह दर्शाता है कि सुपरस्टार सलमान खान अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ अपने प्रशंसकों की खुशी के लिए शांति का संदेश लेकर लौटे हैं. अली अब्बास जफर निर्देशित यह फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की जोड़ी को वापस ले आई है.

फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च हुआ. मारधाड़ से भरपूर ट्रेलर की एक पंचलाइन है- 'शिकार तो सब करते हैं, लेकिन टाइगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता.'

फिल्म की कहानी अपहृत 25 भारतीय नर्सों को बचाने के इर्द-गिर्द घूमती है. इनका अपहरण इराक में सबसे कुख्यात आतंकवादी संगठन के प्रमुख अबू उस्मान ने किया है. इस फिल्म में भारतीय एजेंट टाइगर (सलमान) और पाकिस्तानी जासूस जोया (कैटरीना) अगवा नर्सों को छुड़ाने के लिए मिलकर काम करते हैं.

फिल्म के एक दृश्य में जोया कहती हैं, "हमारा ये मिशन अब सिर्फ उन नर्सों को बचाने के लिए नहीं है, पूरी दुनिया को बताने के लिए है कि वी स्टैंड फॉर पीस (हम शांति के लिए खड़े हैं)."

यशराज फिल्म्स स्टूडियो में मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च के दौरान जफर से पूछा गया कि क्या वह इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक में सबसे बढ़िया देने का दबाव महसूस करते हैं?

इस पर जफर ने कहा, "हां, मेरे ऊपर दबाव है, क्योंकि यह एक सफल फ्रेंचाइजी है और मैंने सलमान खान के साथ 'सुल्तान' में काम किया है और हम सफल हुए हैं, इसलिए लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. फिल्म की कहानी एक वास्तविक घटना पर आधारित है और यह एक प्रभावशाली कहानी है. उम्मीद करते हैं कि इस क्रिसमस हम सभी थिएटर में बढ़िया समय बिताएंगे."

आदित्य चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म में अंगद बेदी और गिरीश कर्नाड भी हैं. फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget