एक्सप्लोरर

'सैयारा' ने दूसरे मंगलवार फिर मचाया गदर, तोड़ डाले 'पठान'-'पीके' सहित 9 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें-12 दिनों का कलेक्शन

Saiyaara Box Office Collection : ‘सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. दूसरे मंगलवार को भी इस फिल्म ने दमदार कमाई की है.

मोहित सूरी निर्देशित और डेब्यूटेंट अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कहर ढाया है. इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ने न केवल बड़े-बड़े सुपरस्टार की फिल्मों को धोबी पछाड़ दी है बल्कि नए-नए रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. इस फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों तक यानी दूसरे वीकेंड तक हर दिन डबल डिजिट में कमाई की लेकिन दूसरे सोमवार को इसका कलेक्शन पहली बार सिंगल डिजिट में हुआ. चलिए यहां जान लेते हैं ‘सैयारा’ की दूसरे मंगलवार को यानी 12वें दिन कितनी कमाई रही है?

‘सैयारा’ ने 12वें दिन कितना किया कलेक्शन?
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों न्यू स्टार कास्ट की फिल्म ‘सैयारा’ एकछत्र राज कर रही है. इस फिल्म का क्रेज दर्शकों खासकर युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी के साथ इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म को देखने के लिए थिएटर में दर्शक खिंचे चले आ रहे हैं. खासतौर पर वीकेंड पर तो ‘सैयारा’ के वारे न्यारे हो रहे हैं. पहले हफ्ते में 172.75 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर तबाही ही मचा दी.

जहां दूसरे फ्राइडे ‘सैयारा’ ने 18 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं दूसरे शनिवार को इसके कलेक्शन में 47.22 फीसदी की तेजी देखी गई और इसका कारोबार 26.5 करोड़ रुपये रहा. फिर दूसरे रविवार को इसने 13.21 फीसदी के उछाल के साथ 30 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि दूसरे मंडे पहली बार इसके कलेक्शन में 69.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इसकी कमाई सिंगल डिजिट में 9.25 करोड़ रुपये रही.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैयारा’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘सैयारा’ की 12 दिनों की कुल कमाई अब 266.00 करोड़ रुपये हो गई है.

सैयारा’ ने दूसरे मंगलवार बनाया ये रिकॉर्ड
‘सैयारा’ ने दूसरे मंगलवार एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इसने दूसरे मंगलवार को कलेक्शन के मामले में शाहरुख खान की पठान सहित इन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

  • सैयारा- 9.50 करोड़
  • द केरला स्टोरी 9.45 करोड़
  • पीके – 9.11 करोड़
  • बजरंगी भाईजान- 9.1 करोड़
  • कबीर सिंह- 8.31 करोड़
  • संजू- 8 करोड़
  • टाइगर जिंदा है-7.83 करोड़
  • तानाजी द अनसंग वॉरियर- 7.67 करोड़
  • पठान- 7.5 करोड़
  • केजीएफ चैप्टर 2- 7.48 करोड़

सैयारा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार ‘सैयारा’ ने दुनिया भर में ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में, आदर्श ने लिखा, "सैयारा ने दुनिया भर में ₹400 करोड़ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर लिए हैं... सैयारा की रिलीज़ से पहले किसने सोचा था कि ये फिल्म ₹400 करोड़ [ग्रॉस BOC] का आंकड़ा पार कर लेगी?... एक सच्चे गेम-चेंजर के रूप में, इस फिल्म ने दुनिया भर में अपनी फिनॉमिनल परफॉर्मेंस से इंडस्ट्री को सरप्राइज कर दिया है."

 

‘सैयारा’ के बारे में
सैयारा मोहित सूरी द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है. यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित, इसमें न्यू स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा के साथ गीता अग्रवाल, राजेश कुमार और वरुण बडोला भी हैंय यह फिल्म 2004 की कोरियाई फिल्म 'ए मोमेंट टू रिमेंबर' से इंस्पायर है.

ये भी पढ़ें:-स्मृति ईरानी Vs रूपाली गांगुली: कौन है ज्यादा अमीर? जानें नेटवर्थ के मामले में कौन है आगे?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sydney Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
'मेरा लक्ष्य राज करना नहीं बल्कि...', UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया
UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Mahadangal: वोट चोरी या कांग्रेस की सीनाजोरी? | Vote Chori | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress
Sydney Beach Attack: सिडनी में आतंकी हमला! | Khabar Gawah Hai | Australia Police | ABP News
Messi India Tour: India Tour पर Messi का सफर विवादों में, Kolkata से Mumbai तक हंगामा |ABPLIVE
Congress In Ramlila Miadan: PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने किया महा पाप! | Vote Chori
Syria में ISIS का American ठिकानों पर हमला, Donald Trump ने कड़ा जवाब देने की दी चेतावनी ! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sydney Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
'मेरा लक्ष्य राज करना नहीं बल्कि...', UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया
UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
Video: रोहतक की वायरल दादी ने मचाया धमाल, महिला संगीत में अपने ठुमकों से उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
रोहतक की वायरल दादी ने मचाया धमाल, महिला संगीत में अपने ठुमकों से उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
2047 तक दोबारा 'विश्व गुरु' बन जाएगा भारत, ज्ञान के केंद्र में पढ़ने के लिए तरसेंगे दुनियाभर के लोग
2047 तक दोबारा 'विश्व गुरु' बन जाएगा भारत, ज्ञान के केंद्र में पढ़ने के लिए तरसेंगे दुनियाभर के लोग
ठंड में भी जरूरी है रूम में वेंटीलेशन, दिनभर बंद रखते हैं खिड़की-दरवाजे तो हो जाएगी ये प्रॉब्लम
ठंड में भी जरूरी है रूम में वेंटीलेशन, दिनभर बंद रखते हैं खिड़की-दरवाजे तो हो जाएगी ये प्रॉब्लम
Embed widget