एक्सप्लोरर

'दुनिया चाहे जो करे, जमीन से जुड़े रहो', 'सैयारा' एक्टर अहान पांडे को मां की कड़ी नसीहत, शेयर की बचपन की तस्वीरें

Deanne Panday Post For Ahaan Panday: अहान पांडे ने 'सैयारा' में अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया है. ऐसे में एक्टर सातवें आसमान पर हैं और इस बीच उनकी मां डियाने पांडे ने उन्हें खास सलाह दी है.

सैयारा से डेब्यू करके अहान पांडे छा गए हैं. फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को हर तरफ से सराहा जा रहा है. इस बीच उनकी मां डियाने पांडे ने भी बेटे के लिए खास पोस्ट किया है. डियाने ने अहान पांडे के बचपन की कुछ फोटोज शेयर करते हुए उन्हें खास नसीहत दी है. उन्होंने ये भी बताया है कि वो अहान जैसा बेटा पाकर खुद को खुशकिस्मत महसूस करती हैं. 

डियाने पांडे ने इंस्टाग्राम पर अहान पांडे के बचपन की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं. इनमें एक्टर के जन्म के बाद हॉस्पिटल की तस्वीरें भी शामिल हैं. किसी फोटो में अहान बाथटब में नहाते दिख रहे हैं तो किसी में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. कुछ तस्वीरों में वो अपने दादा-दादी की गोद में बैठे भी दिखाई दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deanne Panday (@deannepanday)

बेटे अहान के लिए मां का खास पोस्ट
अहान पांडे की तस्वीरें शेयर करते हुए डियाने पांडे ने लंबा कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा- 'जब तुम छोटे थे तो हमेशा तारों की तरफ इशारा करते थे, मुझे कभी समझ नहीं आया क्यों? क्रिकेट खेलते थे, अपनी बड़ी बाल्टी में बबल बाथ लेना पसंद करते थे और मुझे किस करते थे, नामदेव पंडितजी के साथ पूजा करना पसंद करते थे. पूजा की अग्नि में लकड़ियां और घी डालने के लिए तुम स्ट्रगल करते थे. अपनी दादी को प्रसाद खिलाना तुम्हें बहुत पसंद था.'

दादा-दादी से बहुत करीब थे अहान पांडे
डियाने पांडे ने बताया कि अहान पांडे अपनी डिलीवरी डेट से 40 दिन पहले ही दुनिया में आ गए थे. उन्होंने लिखा- 'तुम समय से 40 दिन पहले पैदा हुए थे, इतने लंबे समय तक बहुत छोटे थे, लेकिन इतनी जल्दी एक प्यारे बच्चे में बदल गए. अपने परदादा-परदादी की गोद में रहना पसंद करते थे, जो 100 साल की उम्र को छू रहे थे. तुम अपने दादा-दादी से बहुत प्यार करते थे और हमेशा अपना सब कुछ अपने दोस्तों को देते थे, आज भी देते हो. मेरे प्यारे बेटे, तुम्हारे दादा-दादी और परदादा-परदादी आपको ऊपर से आशीर्वाद दे रहे हैं.'

अहान पांडे को मां ने दी कड़ी नसीहत
पोस्ट के आखिर में डियाने पांडे ने बेटे अहान पांडे को खास नसीहत दी. उन्होंने कहा- 'तुम्हारी सादगी और विनम्रता इतनी कम उम्र से ही तुम्हारे साथ रही है, बुजुर्गों के लिए तुम्हारा सम्मान. दुनिया चाहे जो भी करे, हमेशा ऐसे ही रहो. अच्छा हो या बुरा, उतार-चढ़ाव, जमीन से जुड़े रहो और दयालु रहो. भगवान तुम्हारा भला करे मेरे बेटे. हम तुम्हें पाकर बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं. चमकते रहो और हमेशा अपनी रोशनी सभी के साथ बांटो.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Putin India Visit: PM मोदी ने पुतिन को दी रूसी में लिखी भगवद्गीता! 2011 में रूस में की जाने वाली थी बैन, मगर क्यों?
PM मोदी ने पुतिन को दी रूसी में लिखी भगवद्गीता! 2011 में रूस में की जाने वाली थी बैन, मगर क्यों?
'नाम नहीं जुड़वाओगे तो राशन-पानी बंद', एमपी के मंत्री ने दिया ऐसा बयान, मच गया बवाल
'नाम नहीं जुड़वाओगे तो राशन-पानी बंद', एमपी के मंत्री ने दिया ऐसा बयान, मच गया बवाल
'न तो मैं और न ही प्रधानमंत्री मोदी....' पुतिन ने दिया ट्रंप को सीधा मैसेज, जानें क्या है ये
'न तो मैं और न ही प्रधानमंत्री मोदी....' पुतिन ने दिया ट्रंप को सीधा मैसेज, जानें क्या है ये
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Putin India Visit: PM मोदी ने पुतिन को दी रूसी में लिखी भगवद्गीता! 2011 में रूस में की जाने वाली थी बैन, मगर क्यों?
PM मोदी ने पुतिन को दी रूसी में लिखी भगवद्गीता! 2011 में रूस में की जाने वाली थी बैन, मगर क्यों?
'नाम नहीं जुड़वाओगे तो राशन-पानी बंद', एमपी के मंत्री ने दिया ऐसा बयान, मच गया बवाल
'नाम नहीं जुड़वाओगे तो राशन-पानी बंद', एमपी के मंत्री ने दिया ऐसा बयान, मच गया बवाल
'न तो मैं और न ही प्रधानमंत्री मोदी....' पुतिन ने दिया ट्रंप को सीधा मैसेज, जानें क्या है ये
'न तो मैं और न ही प्रधानमंत्री मोदी....' पुतिन ने दिया ट्रंप को सीधा मैसेज, जानें क्या है ये
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
मिचेल स्टॉर्क ने हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड
मिचेल स्टॉर्क ने हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड
'मुझे फिल्मों में एक प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया जा रहा', शहनाज गिल का छलका दर्द, बताया- क्यों पंजाबी फिल्मों में लगाया अपना पैसा?
'मुझे फिल्मों में एक प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया जा रहा', शहनाज गिल का छलका दर्द
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
कम अपराध, ज्यादा सम्मान… दुनिया के वे देश, जहां महिलाएं महसूस करती हैं सबसे ज्यादा सुरक्षित
कम अपराध, ज्यादा सम्मान… दुनिया के वे देश, जहां महिलाएं महसूस करती हैं सबसे ज्यादा सुरक्षित
Embed widget