एक्सप्लोरर

जब सेट पर फिल्मी 'सायना' उर्फ श्रद्धा कपूर से मिले असली सायना के मम्मी-पापा

सायना नेहवाल की मां ऊषा रानी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी पर फिल्म बन रही है. उन्होंने ये भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि पर्दे पर श्रद्धा उनकी बेटी का किरदार बहुत अच्छे से निभायेंगी.

मुंबई: बैडमिंटन चैम्पियन सायना नेहवाल पर बनाई जा रही बायोपिक 'सायना' एक लम्बे समय से फ्लोर पर जाने का इंतजार कर रही थी. इस फिल्म की शूटिंग आखिरकार इस साल 22 सितंबर को शुरू हो गई, जिसके‌ लिए श्रद्धा कपूर एक लम्बे अर्से से फिल्म में सायना नेहवाल का किरदार निभाने की तैयारी कर रही थीं और बैडमिंटन की बारीकियां सीख रहीं थीं.

शूटिंग के चौथे दिन सायना नेहवाल बनीं श्रद्धा को सायना के रियल मम्मी-पापा ने फिल्म के सेट पर पहुंचकर सरप्राइज दिया. सायना की मम्मी ऊषा रानी नेहवाल और पापा हरवीर सिंह नेहवाल से सेट पर हुई इस मुलाकात पर श्रद्धा ने कहा, "आज दोनों यहां आये हैं तो इस फीलिंग को बयां करना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा है. ऐसा लग रहा है मानो खुद मेरे पैरेंट्स मुझसे मिलने यहां आये हैं. बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है.”

बता दें कि इससे पहले भी श्रद्धा सायना नेहवाल के माता-पिता से उनके हैदराबाद वाले घर पर जाकर मिल चुकी हैं. इसपर श्रद्धा ने कहा, "इन्होंने पहले भी मुझे काफी प्यार दिया और हमेशा से एक फैमिली की तरह मुझे ट्रीट किया है."

'सायना' के एलान के बाद फिल्म की शूटिंग बार बार टलने के सवाल पर श्रद्धा ने कहा, "हम सबको इस बात का बेसब्री से इंतज़ार था कि फिल्म की शूटिंग आखिर कब शुरू होगी. अब जब फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है, तो बेहद अच्छा महसूस हो रहा है. मैं लकी फील करती हूं कि इस फिल्म और इस फिल्म से जुड़े लोगों का मैं भी एक हिस्सा हूं."

इस मौके पर सायना के पापा हरवीर सिंह ने श्रद्धा द्वारा सायना का रोल निभाने पर खुशी जताते हुए कहा, "अगर इस फिल्म के जरिये श्रद्धा इस देश में एक भी सायना पैदा कर पाने में कामयाब होती हैं, तो ये एक बड़ी उपलब्धी होगी."

सायना नेहवाल की मां ऊषा रानी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी पर फिल्म बन रही है. उन्होंने ये भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि पर्दे पर श्रद्धा उनकी बेटी का किरदार बहुत अच्छे से निभायेंगी. श्रद्धा ने कहा कि हर कोई बचपन में बैंडमिंटन खेलता है और बचपन में वो भी अक्सर बैडमिंटन खेला करती थीं. श्रद्धा ने कहा, "बचपन में बैडमिंटन खेलने की मेरी भी ढेर सारी यादें हैं."

श्रद्धा ने कहा कि सायना बहुत मेहनत के बाद इस मुकाम तक पहुंचीं हैं और फिल्म के लिए उसी तरह की मेहनत वो भी कर रही हैं. ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि फिल्म में उनकी ये मेहनत दिखेगी और लोगों को फिल्म काफी पसंद आयेगी.

ये भी पढ़ें:

बांग्लादेश की तरफ से ऑस्कर्स के लिए भेजी गई इरफान खान की दूब- NO BED OF ROSES

Thugs Of Hindostan: 'सुई धागा' के साथ अटैच होगा ट्रेलर , यहां देखें- सभी सितारों का First Look 

Viral: सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग शेयर किया बेडरूम वीडियो, ऐसे करते हैं टाइम स्पेंड 

न्यूड क्लिप लीक होने पर राधिका आप्टे ने तोड़ी चुप्पी- मुझसे पहले मां ने देखी

इटली में प्रियंका-निक के साथ सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने की खूब मस्ती, ये तस्वीरें हैं गवाह 

शाहरुख खान की बेटी के बाद सलमान खान की भांजी बनीं इंटरनेट सेंसेशन, Viral हो रही हैं ये Hot Photos  

काजोल का फेक नंबर शेयर कर अजय देवगन ने किया PRANK, ट्रोल होने के बाद किया खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
'बंटवारा 1947' के बाद अब सनी-राजकुमार संतोषी ने 5वें प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ, क्या आने वाली है 'घातक 2'?
'बंटवारा 1947' के बाद सनी-राजकुमार संतोषी अब ला रहे 'घातक 2'? जानें- डिटेल्स
9 साल बाद एक्टिंग में वापसी करेंगी मेघन मार्कल? नेटफ्लिक्स की इस पॉपुलर सीरीज में आएंगी नजर
'द जेंटलमेन 3' में मेघन मार्कल की एंट्री? 9 साल बाद एक्टिंग में करेंगी वापसी
'मेरी ताकत, मेरा घर…' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार
'मेरी ताकत, मेरा घर…' सुनील शेट्टी ने पत्नी माना को यूं किया बर्थडे विश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget