एक्सप्लोरर

सैफ अली खान पर 6 बार हुआ हमला, घाव गहरे, लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताई डिटेल्स

Saif Ali Khan Stabbed: सैफ अली खान पर बीती रात उनके घर पर अनजान शख्स ने चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद एक्टर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. उनके शरीर पर चाकू से दो गहरे घाव हैं.

Saif Ali Khan Stabbed: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बीती रात उनके घर पर अज्ञात ने चाकू से हमला किया. एक्टर का इलाज अभी मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में चल रहा है. एक्टर कब और कितने बजे हॉस्पिटल पहुंचे, किस हाल में हैं, स्टेटमेंट जारी करके हॉस्पिटल ने अपडेट दिया है.

लीलावती अस्पताल की स्टेटमेंट
लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा कि सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर पर एक अनजान शख्स ने चाकू मार दिया और उन्हें सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल लाया गया. उत्तमानी ने बताया कि सैफ पर 6 वार हैं और दो गहरे वार हैं. इनमें से एक रीढ़ की हड्डी के करीब है.

सैफ अली खान पर 6 बार हुआ हमला, घाव गहरे, लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताई डिटेल्स

कहां-कहां लगी चोट?
हमले में सैफ अली खान की गर्दन, बाईं कलाई और छाती पर चोट आई है. चाकू का एक छोटा हिस्सा एक्टर की रीढ़ की हड्डी में भी लगा है. रीढ़ की हड्डी में लगी चोट की वजह से ऑपेरेशन करने की जरूरत पड़ी है. न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन, एनेस्थेटियोलॉजिस्ट डॉ. निशा गांधी, डॉ. उत्तमानी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम उनका ऑपरेशन कर रही है.

टीम की स्टेटमेंट
सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई. फिलहाल अस्पताल में सैफ की सर्जरी हो रही है. हम मीडिया और फैंस से धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं. ये पुलिस का मामला है हम आपको स्थिति के बारे में अपडेट कराते रहेंगे.

चोरों ने सबसे पहले घर की नौकरानी हमला किया था. नौकरानी और हमलावर के बीच हो रही हाथापाई की आवाज सुनकर सैफ अपने रूम से बाहर आ गए. जिसके बाद हमलावर ने उन पर हमला कर दिया. 

पुलिस ने क्या कहा
सैफ की नौकरानी के हाथ पर चोट लगी है और उनसे पूछताछ चल रही है. पुलिस ने कहा है कि सैफ के घर में जबरन घुसने के सबूत नहीं हैं. सीसीटीवी में कोई एंट्री नहीं दिख रही है. पुलिस सैफ के घर पर ये देख रही है कि वो इंसान घर में कैसे घुसा.

सैफ अली खान ने कही ये बात
सैफ अली खान ने मामले को लेकर बताया कि कल रात जब वे घर में थे तो अचानक किसी ने उनपर हमला कर दिया. घर में करीना कपूर और बच्चे थे वो डर गए थे. उस हमलावर ने उनपर तीन बार हमला किया. घाव लगने की वजह से उससे नहीं जीत पाए. नौकर सोए हुए थे. तमाम लोग अपने अपने घर में थे. बाद में वो शख्स भाग गया और रात होने की वजह से सैफ उसका चेहरा नहीं देख पाए.

ये भी पढ़ें: सैफ पर हमलावार ने किया ताबड़तोड़ चाकू से वार, टीम ने जारी किया स्टेटमेंट, पुलिस ने भी कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget