एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमला करने वाले की अब खैर नहीं, गिरफ्तारी के लिए 20 टीमे दे रहीं दबिश

Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस फुल एक्शन में है. आरोपी की तलाश के लिए 20 टीमें गठित की गई हैं.

Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार रात मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 20 टीम गठित की हैं तथा उसकी तलाश के लिए मुखबिरों के अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

 सीसीटीवी फुटेज में दिखा हमलावर
उन्होंने बताया कि पुलिस इमारत के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जिसमें एक व्यक्ति लकड़ी की छड़ी और एक लंबा ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है.अधिकारियों ने बताया कि रात दो बजकर 33 मिनट की सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि इमारत की छठी मंजिल पर सीढ़ियों से उतरते समय वह भूरे रंग की कॉलर वाली टी-शर्ट और लाल गमछा पहने हुए दिखाई दे रहा है.

हमला कल रात करीब 2:30 बजे सतगुरु शरण इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित अभिनेता के अपार्टमेंट में उनके छोटे बेटे जेह के कमरे के बाहर हुआ. सैफ, उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री करीना कपूर, चार साल के बेटे जेह और आठ साल के तैमूर समेत पूरा परिवार अपने पांच हाउस हेल्प्स के साथ 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में था.एक अधिकारी ने बताया कि फुटेज और अन्य सुरागों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस आरोपी की पकड़ के लिए मुखबीर की ले रही मदद
उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि हमलावर ने भागने से पहले कपड़े बदले होंगे. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घरेलू सहायिका एलियामा फिलिप, घरेलू सहायकों, इमारत के गार्ड के बयान दर्ज किए हैं और कुछ लोगों से पूछताछ की हैउन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने 20 टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है.”एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जांच दल हमलावर को पकड़ने के लिए मुखबिरों की मदद ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut की 'इमरजेंसी' देख महाराष्ट्र के सीएम Devendra Fadnavis ने दिया रिव्यू, जानें क्या बोले

 

देवेंद्र जोहेब

जोहेब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 3.30 बजे तक का कलेक्शन
200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 3.30 बजे तक का कलेक्शन
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?
Friendship Day 2026: अनुपम खेर से लेकर काजोल तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया फ्रेंडशिप डे
अनुपम खेर से लेकर काजोल तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया फ्रेंडशिप डे
'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में दिखेगा सनी देओल का खास अंदाज, रियल हीरोज को करेंगे सम्मानित
'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में दिखेगा सनी देओल का खास अंदाज, रियल हीरोज को करेंगे सम्मानित

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget