एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan हमला मामले में पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा, क्या-क्या हुआ, सिलसिलेवार तरीके से जानें सब कुछ

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने 72 घंटों के अंदर आरोपी को पकड़ लिया है. यहां जानिए एक सीक्वेंस में कि आरोपी को पकड़ने के दौरान क्या कुछ हुआ

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी की तलाश के लिए मुंबई पुलिस ने दिन रात एक कर दिए. 16 जनवरी की रात सैफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद उन्हें लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चला और अब वो ठीक हैं.

न सिर्फ घटना और उसके आस-पास के दिनों की सीसीटीवी फुटेज चेक की बल्कि इस पूरे महीने यानी कि नए साल की शुरुआत से लेकर 18 जनवरी तक की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई.

आरोपी को कैसे पकड़ा

चलिए अब जानते हैं कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कैसे जाल बिछाया और कैसे आरोपी तक पहुंचे, ये सारी डिटेल एक सीक्वेंस में

  • तमाम सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग के दौरान अंधेरी के डीएन नगर इलाके की एक सीसीटीवी फुटेज मुंबई पुलिस के सामने आई जिसमें एक बाइक सवार डीएन नगर इलाके में एक व्यक्ति को ड्रॉप कर रहा था और जब इसकी बारीकी से जांच की गई तो पता चला कि बाइक से उतरने वाला व्यक्ति ही हमलावर था. 
  • दरअसल हमलावर को बाइक सवार अंधेरी स्टेशन से DN नगर इलाके में ले जाकर ड्रॉप कर रहा था. जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर की डिटेल निकाली और उसके माध्यम से पुलिस को एक के बाद एक सुराग मिलने लगे. 
  • इसी कड़ी में जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो बाइक के मालिक को ट्रेस किया गया जिसके जरिए पुलिस को आरोपी के बारे में पता चल गया. 
  • पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज स्कैन करनी शुरू की तो पता चला कि हमलावर 16 दिसंबर रात 1 बजकर 33 मिनट पर सैफ अली खान के घर मे घुसा है और 2 बजकर 33 मिनट पर बाहर निकला था. 
  • इसके बाद सुबह 7 बजकर 5 मिनट हमलावर बांद्रा स्टेशन के पास दिखाई दिया फिर वो वहां से दादर स्टेशन पहुचा वहां से कबूतर खाना इलाके में मोबाइल शॉप से 9 बजकर 5 मिनट के करीब हेडफोन खरीदता हुआ नजर आया और फिर वहां से वह वर्ली गया जहां उसने एक फूड स्टॉल पर 10 बजकर 33 मिनट पर नाश्ता किया और उसके बाद उसने गूगल पे से उसका भुगतान किया. 
  • पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने गूगल पे के माध्यम हमलावर के ट्रांजैक्शन डिटेल निकाली और फिर पुलिस ने ठाणे इलाके के हीरानंदानी इलाके के पास जहां झाड़ियां के पास एक लोकेशन में आरोपी को ट्रैक किया गया और देर रात लगभग 2:00 बजे के आसपास हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया.

हमलावर कई महीनों से एक क्लब मे कर रहा था काम

सूत्रों ने बताया कि हमलावर पिछले साल में नवंबर महीने तक वर्ली के एक नामित क्लब में काम करता था और वहीं कहीं आसपास रहता भी था. हमलावर क्लब में हेल्पिंग स्टाफ या क्लीनिंग स्टाफ के रूप में काम करता था. एक अधिकारी ने बताया कि जिस ठेकेदार ने आरोपी को काम पर रखा था उसने भी आरोपी का ठीक तरीके से वेरिफिकेशन नहीं किया.

सैफ पर हमलावर ने किए थे 6 वार

बता दें कि सैफ अली खान के घर में घुसे हमलावर ने उन पर 6 बार चाकू से वार किया था. सैफ की पीठ में चाकू का एक टुकड़ा भी टूट कर घुस गया था. डॉक्टर्स के मुताबिक, अगर ये घाव और गहरा होता तो उन्हें पैरालाइसिस भी हो सकता था. हालांकि, सैफ अली खान अब ठीक हो रहे हैं और जल्द डिस्चार्ज भी हो सकते हैं. इस मामले में पकड़े गए आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को आज कोर्ट में पेश किया गया था और उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.

और पढ़ें: Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी ने महीनों पहले कर लिया था प्लान, ऐसे रची थी साजिश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget