एक्सप्लोरर

‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ में हैं मेरी जिंदगी के अनकहे और अनछुए पहलु: सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली: भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का कहना है कि उनकी बायोपिक ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ में लोगों को उनकी जिंदगी के कुछ बेहद अनकहे और अनछुए पहलू देखने को मिलेंगे.

अपनी फिल्म के प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे सचिन ने कहा, ‘‘हमने हमारी फिल्म में कुछ ऐसा दिखाने की कोशिश की है जिससे लोग अभी तक अवगत नहीं थे.’’

सचिन ने कहा, ‘‘मेरी जिंदगी से लोग पूरी तरह वाकिफ हैं, अगर मैंने 55 रन बनाए थे तो फिल्म में हम उसे 155 नहीं बता सकते. इसे पूरी दुनिया जानती है.’’ उन्होंने कहा कि फिल्म में इससे इतर पर्दे के पीछे घट रही घटनाओं को बयां करने की कोशिश की गई है.

सचिन ने कहा, ‘‘प्रशंसक मेरे नजदीक आना चाहते हैं और मैं भी उनके करीब आना चाहता हूं. ये रिश्ता कई सालों से इसी तरह चल रहा है . मैंने जो भी रन बनाए और बाकी तमाम उतार-चढ़ाव भरे समय में किसी को यह नहीं पता था कि मेरे दिमाग में क्या चल रहा है. लेकिन इस पर लगातार बात हो रही थी और मुझसे संबंधित ऐसे कई दूसरे भी पहलू हैं.’’

मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन ने कहा, ‘‘फिल्म में मेरी मां.. मैं बचपन में कैसा था यह बताती दिखेंगी, मेरे दोनों भाई, मेरी बहन भी इसमें नजर आएंगी...मेरी पत्नी अंजली हमारे रिश्ते पर थोड़ा बहुत ही सही पर कुछ नया बताती नजर आएंगी. साथ ही हमारे कुछ बेहद खास निजी वीडियो भी फिल्म में दिखाए जाएंगे जो अब तक केवल घर की चार दीवारों में ही थे.’’

सचिन ने कहा, ‘‘सिनेमा हॉल से निकलते समय दर्शक यह जरूर कहेंगे कि हमने सचिन को लेकर ऐसी कल्पना ही नहीं की थी.’’ ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ के निर्माता रवि भगचंदका हैं और फिल्म का निर्देशन ब्रिटिश निर्देशक जेम्स एर्स्किन ने किया है. फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने दिया है. इस फिल्म की पटकथा लेखक शिवकुमार अनंथ और जेम्स एर्स्किन ने लिखी है.

फिल्म में भारतीय एक दिवसीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी नजर आएंगे. हिंदी के अलावा फिल्म 26 मई को अंग्रेजी, तेलुगू, तमिल और मराठी भाषा में भी रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget