एक्सप्लोरर

'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा पटौदी ने तोड़ी चुप्पी

करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों ने इन दिनों खूब सुर्खियां बटोरीं. अब उनकी ननद सबा पटौदी ने इन अफवाहों पर खुलकर रिएक्ट किया है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस वक्त अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस के बीच छाई हुई हैं. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें देखकर लोगों ने प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए थे. हालांकि, बाद में करीना की टीम ने बताया कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं. अब इस पूरे मामले पर करीना की ननद और सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने रिएक्ट किया है.

कोई इतनी बड़ी गलतफहमी कैसे पाल सकता है...
सबा पटौदी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना कपूर की फोटो शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस जिम सेशन के बाद बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'एक खराब एंगल... या खराब हेयर डे. हर कोई इतनी बड़ी गलतफहमी कैसे पाल सकता है. वो एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो स्टाइलिश, क्लासी और स्लिम दिख रही थीं और आज जिम से बाहर निकलीं, बस इतनी सी बात है.' 

कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा पटौदी ने तोड़ी चुप्पी

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं तो खुद अपनी बहन सोहा अली खान को दूसरे बच्चे के लिए मना रही हूं... काश ये बात सच होती. ये कहने के लिए वो मुझे मार डालेगी. जियो और जीने दो दोस्तों. कुछ बातें पर्सनल ही रहने देनी चाहिए. किसी तरह की अटकलों की जरूरत नहीं है. प्यार और सम्मान के साथ.'

ये भी पढ़ें:- 'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर?
बता दें कि करीना कपूर को शुक्रवार को जिम के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां पैपराजी ने उनका वीडियो रिकॉर्ड किया. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों ने एक्ट्रेस के लुक को नोटिस किया और उनके बेबी बंप को लेकर कयास लगाने लगे. इसके बाद करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से फैलने लगीं. हालांकि, बाद में एक्ट्रेस की टीम ने इन खबरों पर विराम देते हुए साफ कर दिया है कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Boundary (@bollywoodboundary)

दो बेटों की मां हैं करीना कपूर
बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी. दोनों दो बेटों के माता-पिता हैं. उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म 2016 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) का जन्म 2021 में हुआ. करीना अक्सर सैफ और अपने दोनों बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

इस फिल्म में दिखेंगी करीना कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दायरा' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं. फिल्म में प्रगति मिश्रा, जावेद खान राजा, उपेंद्र चौहान और प्रमोद सांघी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. 'दायरा' 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें:- 'पापा की परमिशन तो लेनी पड़ेगी...', डेटिंग पर बोलीं रवि किशन की बेटी रीवा, रखी ये बड़ी शर्त

 

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा पटौदी ने तोड़ी चुप्पी
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम
'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम
फोटो में दिख रही ये बच्ची आज है बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस, क्या आप पहचान पाए?
फोटो में दिख रही ये बच्ची आज है बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस, क्या आप पहचान पाए?
Advertisement

वीडियोज

Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget