एक्सप्लोरर

'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

गोविंदा और सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ के बीच उनके परिवार से एक गुड न्यूज आई है. दरअसल, उनके बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसमें मां सुनीता भी उनके साथ नजर आएंगी.

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर आए दिन तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि, इन सबके बीच आहूजा परिवार के लिए एक बड़ी गुड न्यूज है. 

बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार गोविंदा के बेटे
दरअसल, गोविंदा और सुनीता अहूजा के बेटे यशवर्धन अहूजा जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. खास बात ये है कि यशवर्धन की पहली फिल्म में उनकी मां सुनीता आहूजा भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. फिल्म में सुनीता बेटे की मां का ही किरदार निभाती नजर आएंगी. 

हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

साजिद खान हैं फिल्म के प्रोड्यूसर
मेकर्स ने यशवर्धन की पहली फिल्म के टाइटल से पर्दा उठा दिया है. इस फिल्म का नाम 'हीरो की हॉररइन' है. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को एकता कपूर, शोभा कपूर और अमर बुटाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. 'हाउसफुल' और 'हिम्मतवाला' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके साजिद खान इस फिल्म की कमान संभाल रहे हैं.

नितांशी गोयल के साथ जमेगी यशवर्धन आहूजा की जोड़ी
'हीरो की हॉररइन' में यशवर्धन के साथ 'लापता लेडीज' फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल नजर आएंगी. नितांशी गोयल ने बेहद कम उम्र में ही इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है. दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक बेताब हैं. इसके अलावा जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ये फिल्म 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

सुनीता अहूजा निभाएंगी मां का किरदार
यशवर्धन के लिए ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि वो अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत अपनी मां सुनीता अहूजा के साथ कर रहे हैं. सुनीता फिल्म में यशवर्धन की मां का किरदार निभाएंगी. इस फिल्म के जरिए मां-बेटे की ये जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी.  

हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

बेटे के डेब्यू से खुश सुनीता आहूजा
यशवर्धन के डेब्यू को लेकर सुनीता अहूजा पहले ही अपनी खुशी जाहिर कर चुकी हैं. उन्होंने एएनआई से बातचीत में बताया था कि वो फिल्म में अपने बेटे यशवर्धन के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने एकता कपूर की भी तारीफ की थी. सुनीता ने कहा था, 'मैं यश के साथ पिक्चर कर रही हूं. मैं एकता कपूर को बहुत प्यार करती हूं. उनकी वजह से मैंने नेटफ्लिक्स का शो किया और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं. यश की पिक्चर में मैं उसकी मां का ही रोल कर रही हूं. शायद इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा होगा, जब मां और बेटा एक साथ लॉन्च हो रहे हैं.' 

हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

ये भी पढ़ें:- जयपुर में शुरू हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, पिंक सिटी से है खास कनेक्शन

क्या दूसरी शादी करेंगे गोविंदा?
यशवर्धन के बॉलीवुड डेब्यू की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब उनके पिता गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि दोनों की 39 साल पुरानी शादी टूटने की कगार पर है. हालांकि, हाल ही में सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली. इसके बाद उन्होंने ड्रामा क्वीन राखी सावंत को बताया कि उन्हें पता चला था कि गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. 

हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

करीब 7 साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगे गोविंदा
गोविंदा की बात करें तो वो भी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं. एक्टर फिल्म 'रूपा' के जरिए करीब सात साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगे. खास बात ये है कि इस फिल्म में कोमल रानी स्वर्णकार बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी. इसके बाद गोविंदा फिल्म 'दुनियादारी' में नजर आएंगे. इस फिल्म की हीरोइन भी कोमल रानी स्वर्णकार ही हैं.

ये भी पढ़ें:- Video: बिना इजाजत वीडियो बना रहे फैन पर भड़के अर्जुन कपूर, गुस्से में कह दी ऐसी बात

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म का ऐलान, मां सुनीता संग शेयर करेंगे स्क्रीन
'पापा की परमिशन तो लेनी पड़ेगी...', डेटिंग पर बोलीं रवि किशन की बेटी रीवा, रखी ये बड़ी शर्त
'पापा रवि किशन से लेनी होगी परमिशन', रीवा किशन ने डेटिंग को लेकर कह दी ये बात
Advertisement

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget