एक्सप्लोरर

डायरेक्टर जिन्होंने बहन से पैसे उधार लेकर बनाई थी पहली फिल्म, राजेश खन्ना-सलमान खान संग दी सुपरहिट मूवी

Saawan Kumar Tak Birth Anniversary: दिग्गज एक्टर और फिल्म मेकर सावन कुमार टाक का निधन साल 2022 में हो गया था. सावन कुमार के परिवार में भी कोई नहीं था और आखिरी समय उनका अकेलेपन में गुजरा था.

Saawan Kumar Tak Birth Anniversary: बॉलीवुड में कई ऐसे फिल्म मेकर रहे हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई. उनकी ये फिल्में हमेशा पसंद की जाने वाली फिल्मों में शामिल हुईं. उनमें से एक थे सावन कुमार टाक जिन्होंने सलमान खान और राजेश खन्ना जैसे सितारों के साथ काम किया. सावन कुमार एक्टर भी थे और बाद में फिल्म मेकर बनकर ही अपने करियर को आगे बढ़ाया.

सावन कुमार टाक का निधन साल 2022 में हुआ और उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर भी दौड़ गई थी. आज सावन टाक की 88वीं बर्थ एनिवर्सरी है और इस मौके पर चलिए आपको उनके संघर्ष से लेकर सफलता तक का सफर बताते हैं.


डायरेक्टर जिन्होंने बहन से पैसे उधार लेकर बनाई थी पहली फिल्म, राजेश खन्ना-सलमान खान संग दी सुपरहिट मूवी

कौन थे सावन कुमार टाक?

9 अगस्त 1936 को राजस्थान के जयपुर में सावन कुमार टाक का जन्म हुआ था. सावन कुमार की तीन बहने और एक भाई थे. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सावन कुमार टाक का आखिरी समय अकेले बीता क्योंकि उन्होंने शादी नहीं की थी तो आगे परिवार भी नहीं रहा. एक मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सावन कुमार टाक के पीआरओ मंटू सिंह ने कहा था कि सावन कुमार ने शादी नहीं की, हालांकि कुछ जगहों पर लिखा है कि उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर ऊषा खन्ना से शादी की थी. ऐसा बताया जाता है कि सावन कुमार ने संजीव कुमार जैसे स्टार को ब्रेक दिया था.

सावन कुमार टाक की फिल्में

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, सावन कुमार टाक ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मेरे पास एक फिल्म का आइडिया था लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे तब मैंने अपनी शादीशुदा बहन से 25 हजार रुपये मांगे थे. पहले तो मेरे जीजाजी इस मदद को करने से मना कर दिया था लेकिन बाद में माने.' सावन कुमार की वो फिल्म नौनिहाल थी लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.

फिर भी इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड में प्रेसिडेंट मेंशन मिल गया था. सावन कुमार ने राजेश खन्ना के साथ 'सौतन' और सलमान खान के साथ 'सनम बेवफा' बनाई थी. ये दोनों फिल्में सुपरहिट रहीं. इसके अलावा सावन कुमार टाक ने 'प्यार की जीत', 'अब क्या होगा', 'दिल परदेसी हो गया', 'सलमा पे दिल आ गया' जैसी फिल्में बनाई थीं.

सावन कुमार टाक का निधन

सावन कुमार टाक ने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की और कुछ गाने भी लिखे थे. सावन कुमार टाक को मल्टी टास्किंग कलाकार कहा जाता था. 25 अगस्त 2022 को सावन कुमार टाक का निधन मुंबई में हो गया था. बताया जाता है कि सावन कुमार टाक आखिरी समय में बेहद अकेले हो गए थे.

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के लिए जब रोहित शेट्टी ने किया था खास दोस्त अजय देवगन को दरकिनार, 11 साल पहले हुआ था ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फूल और कांटे' एक्ट्रेस मधु बोलीं- उस वक्त फिल्म में छेड़छाड़ को प्यार समझा गया था, आज ऐसा करने वाला जेल पहुंच जाएगा
'फूल और कांटे' एक्ट्रेस मधु बोलीं- उस वक्त फिल्म में छेड़छाड़ को प्यार समझा गया था, आज ऐसा करने वाला जेल पहुंच जाएगा
पूनम ढिल्लों ने बताए योग के फायदे, बोलीं- बढ़ती उम्र में फिट और एक्टिव रहने का मंत्र है योगासन
पूनम ढिल्लों ने बताए योग के फायदे, बोलीं- बढ़ती उम्र में फिट और एक्टिव रहने का मंत्र है योगासन
'अब वो हीरोइन की मां बन गई हैं...', अक्षय कुमार ने रवीना टंडन को लेकर कही ये बड़ी बात
'अब वो हीरोइन की मां बन गई हैं...', अक्षय कुमार ने रवीना टंडन को लेकर कही ये बड़ी बात
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
Embed widget