एक्सप्लोरर

Saaho का दूसरा गाना 'Enni Soni' रिलीज, प्रभास और श्रद्धा की रोमांटिक केमेस्ट्री ने जीता दिल

फिल्म के अभिनेता प्रभास ने इंस्टाग्राम पर गाने को चार अलग अलग भाषाओं में पोस्टर रिलीज किए हैं.

फिल्म 'बाहुबाली' के अभिनेता प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'साहो' का दर्शकों को इंतजार है. इस फिल्म के गाने 'Enni Soni' के 30 सेकेंड के टीजर लॉन्च किए जाने के बाद, मेकर्स ने कल (2 अगस्त) पूरे सॉन्ग को रिलीज कर दिया है. इस गाने में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और प्रभास नजर आ रहे हैं. इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग को ऑस्ट्रेलिया में फिल्माया गया है. सॉन्ग को तुलसी कुमार और गुरु रनधावा ने आवाज़ दी है. प्रभास ने गाने के पोस्टर्स को इंस्टाग्राम पर रिलीज किया. अभिनेता ने गाने के पोस्टर को चार भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में शेयर किया. उन्होंने लिखा, "डार्लिंग, प्यार की मेलोडी यहां है! Enni Soni अब रिलीज हो गया!" यहां देखें सॉन्ग इस सॉन्ग को एक ऐसे लव सॉन्ग की तरह देखा जा रहा है जो इस साल सबसे बेहतरीन लव सॉन्ग्स में से एक होगा. इसे फिल्म 'कबीर सिंह' के रोमांटि नंबर्स से टक्कर मिल सकती है. गुरु रंधावा, जो हाल ही में कनाडा में एक म्यूजिक कॉनसर्ट के दौरान हमले में घायल हो गए थे, ने 'Enni Soni' को लिखा और कंपोज किया है. इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'साइको सैयां' कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था जिसे पसंद किया गया. 'साइको सैयां' को सचित टंडन, ध्वनि भानुशाली और तनिष्क बागची ने गाया है. इसके लिरिक्स और कंपोज़िशन का काम तनिष्क बागची ने ही संभाला है. इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय, मुरली शर्मा और इवलिन शर्मा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. 'साहो' का बजट 150 करोड़ का है, जो कि हिंदी, तेलुगू, मलयालम और तमिल में रिलीज होगी. बताया रहा है कि इस फिल्म के एक्शन सीन शूट करने के लिए मेकर्स ने 90 करोड़ रुपए तक खर्च किए हैं. ये फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget