एक्सप्लोरर

IFFI 2017: 'एस दुर्गा' दिखाए जाने को लेकर प्रतीक्षा बरकरार

केरल उच्च न्यायालय द्वारा भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में 'एस दुर्गा' फिल्म दिखाए जाने के आदेश के दो दिन बाद भी गुरुवार को इस फिल्म को यहां दिखाए जाने को लेकर अनिश्चतता बनी हुई है.

पणजी: केरल उच्च न्यायालय द्वारा भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में 'एस दुर्गा' फिल्म दिखाए जाने के आदेश के दो दिन बाद भी गुरुवार को इस फिल्म को यहां दिखाए जाने को लेकर अनिश्चतता बनी हुई है.

सनल कुमार शशीधरन के निर्देशन में बनी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने इफ्फी से इतर आईएएनएस को बताया, "यह बहुत निराशाजनक है कि हम महोत्सव में हैं और न्यायालय द्वारा स्पष्ट आदेश के बाद भी हम यहां अपनी फिल्म देखने में सक्षम नहीं हैं."

देशपांडे ने कहा, "दुर्भाग्य से हम विवाद के बारे में चर्चा कर रहे हैं और यहां फिल्म दिखाए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. यह काफी निराशाजनक है."

फिल्म के निर्माताओं ने आरोप लगाया कि केरल उच्च न्यायालय से स्पष्ट आदेश के बाद भी इफ्फी के निदेशक सुनीत टंडन और केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय फिल्म प्रदर्शन को लेकर टालमटोल कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जिससे धार्मिक भावना आहत हो.

अभिनेत्री ने कहा, "मुझे बताइए दुर्गा के नाम पर किसकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं. मेरे लिए 'सेक्सी' का मतलब 'बोल्ड' है. लेकिन लोग केवल मेरा शरीर देख रहे हैं, इस तरह से वे 'सेक्सी' शब्द को लेते हैं. इस देश के आधे लोगों के नाम देवी-देवताओं पर रखे गए हैं."

देशपांडे ने बताया कि इस फिल्म को लेकर विवाद उत्पन्न होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है.

'एस दुर्गा' और 'न्यूड' ऐसी दो फिल्में हैं, जिसे जूरी से हरी झंडी मिलने के बाद भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने महोत्सव में प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget