एक्सप्लोरर

#SaveAarey: हर पेड़ जितना सरकार का उतना ही नागरिकों का: रितेश देशमुख

मेट्रो रेल यार्ड बनाने के लिए मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अभिनेता रितेश देशमुख ने इस स्थिति पर अपनी राय रखते हुए कहा है, "हम सभी को स्थायी शहरीकरण की आवश्यकता है और पुराने पेड़ों को काटना निश्चित रूप से समस्या का समाधान नहीं है."

मेट्रो रेल यार्ड बनाने के लिए मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अभिनेता रितेश देशमुख ने इस स्थिति पर अपनी राय रखते हुए कहा है, "हम सभी को स्थायी शहरीकरण की आवश्यकता है और पुराने पेड़ों को काटना निश्चित रूप से समस्या का समाधान नहीं है." रितेश ने मीडिया को बताया, "खर, मुझे लगता है कि एक लोकतांत्रिक देश में, हर किसी के पास विरोध करने का अधिकार है और मेरा स्पष्ट रूप से मानना है कि हर पेड़ पर जितना सरकार का अधिकार है उतना ही हम नागरिकों का भी है. चाहे मैं हूं या फिल्म जगत से मेरा कोई साथी हो, हम सभी आरे कॉलोनी में वनों की कटाई पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं. यह दुखद है."

अपनी बात को जारी रखते हुए रितेश ने आगे कहा, "यह वाकई बेहद दुखद है कि कोर्ट के आदेश के बाद, उन्होंने 15 दिनों तक का भी इंतजार नहीं किया और अब तक 2000 पेड़ काट दिए गए हैं..मैं शहरीकरण की महत्ता को समझता हूं, लेकिन हम उस विकास का क्या करेंगे, अगर वह ताजी हवा में लोगों के सांस लेने के लिए स्थायी न हो."

महाराष्ट्र राज्य में तेजी से हो रहे शहरीकरण की बात पर जोर देते हुए रितेश ने कहा, "मैं यह नहीं कह रहा हूं कि शहर में उपस्थित सभी इमारतें पर्यावरण के अनुकूल हैं, लेकिन बिल्डर इस दिशा में काम कर रहे हैं, क्योंकि हमने इस पर बातचीत शुरू कर दी है. हमें जागरूकता पैदा करनी होगी और इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए यह जरूरी है."

रितेश के मुताबिक, "यह उन सभी की जिम्मेदारी है, जिन्हें लोगों के लिए जमीन के एक हिस्से को विकसित करने का मौका मिला है, जो पर्यावरण के अनुकूल हो और पर्यावरण के साथ सामंजस्य बनाए रखने वाला हो."

काव्या ग्रुप प्रोजेक्ट 'ग्रैंड्योर' के ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी पत्नी व अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा के साथ आए रितेश ने कहा, "एक इंसान होने के नाते आपको सांस लेने के लिए स्वच्छ हवा चाहिए और कुदरत के बिना आपको यह नहीं मिलेगा..स्थायी शहरीकरण जरूरी है."

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) ने बम्बई हाइकोर्ट द्वारा आरे कॉलोनी से 2,464 पेड़ों की कटाई को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करने के बाद मेट्रो रेल यार्ड के निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई शुरू कर दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार
सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार
DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने लिया बड़ा फैसला, डबल कर दी फीस
DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने लिया बड़ा फैसला, डबल कर दी फीस

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget