एक्सप्लोरर

ऋषि कपूर ने 30 हजार रुपये में अवार्ड खरीदने पर मांगी माफी

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने लिए 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का अवार्ड खरीदने पर माफी मांगी है. ऋषि ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी आत्मकथा 'खुल्लम खुल्ला' में खुलासा किया है कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपने लिए 30,000 रुपये में अवार्ड खरीदा था. समाचार चैनल 'इंडिया टुडे टीवी' को दिए साक्षात्कार के दौरान मशहूर पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने जब ऋषि द्वारा 'फिल्मफेयर अवार्ड' खरीदने का मुद्दा उठाया तो ऋषि ने कहा, "ना, ना, ना..मैंने अवार्ड के नाम का खुलासा नहीं किया है..सिर्फ इतना कहा है कि मैंने अपनी फिल्म 'बॉबी' के लिए वह अवार्ड खरीदा था." सरदेसाई ने जब उन्हें याद दिलाया कि उन्हें उस वर्ष बॉबी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का 'फिल्मफेयर अवार्ड' मिला था, जो उन्होंने अमिताभ बच्चन (जंजीर) को पछाड़कर लिया था, तो ऋषि ने कहा, "यह उनमें से एक अवार्ड था." ऋषि ने यह भी कहा कि वह 'इसे लेकर खुद को दोषी मानते हैं'. 64 वर्षीय अभिनेता ने कहा, "लेकिन उस समय मैं मुश्किल से 20-21 साल का रहा होउंगा. बॉबी हिट होने के बाद अचानक मैं बहुत बड़ा स्टार हो गया था. मैं वास्तव में एक बिगड़ैल बच्चा था. उन दिनों मेरे पांव जमीन पर नहीं पड़ते थे..तभी एक व्यक्ति मेरे पास आए और कहा कि मुझे वह अवार्ड मिल सकता है..उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं वह अवार्ड पाना चाहूंगा? तो मैंने कह दिया 'क्यों नहीं'. उस व्यक्ति ने कहा कि इसके लिए मुझे 30,000 रुपये देने पड़ेंगे. तब यह बहुत बड़ी रकम थी." ऋषि कपूर ने कहा, "अब पूरी घटना को देखता हूं तो मेरा मन यह मानने को करता है कि हो सकता है कि वह अवार्ड मुझे मेरी काबिलियत के लिए ही मिला हो, क्योंकि जिस व्यक्ति को मैंने रुपये दिए, मुझे नहीं पता कि उसने उन रुपयों का क्या किया." ऋषि से जब पूछा गया कि क्या यह उनके जीवन की सबसे बुरी घटना है? तो ऋषि ने कहा, "बिल्कुल.. यह मेरी कच्ची उम्र का दोष है, मेरे पास सोचने-समझने की शक्ति नहीं थी, उस समय मेरे लिए कुछ भी सही-गलत नहीं था. मैं एक धनी व्यक्ति का बेटा था और अभिनेता होने के बाद मैं खुद को और धनी महसूस करने लगा था. मैंने यहां-वहां रुपये उड़ाए और मुझे इसका बेहद अफसोस है." ऋषि कपूर ने कहा, "मैं इसके लिए माफी मांगता हूं.. लेकिन अब यह मेरे जीवन का हिस्सा है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज
सीजेपी प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज
Thursday Box Office: गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कितना रहा कलेक्शन
गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कलेक्शन
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget