एक्सप्लोरर

Happy Birthday Rishi Kapoor: नीतू से पहले आया था डिंपल कपाड़िया पर दिल, इश्क के चर्चे खूब हुए

ऋषि कपूर जन्मदिन: बॉलीवुड के शोमैन यानी राज कपूर के बेटे और निर्माता-निर्देशक व अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते हैं. रोमांटिक किरदारों के साथ लोगों के बीच उनकी चॉकलेटी छवि खूब सराही गई.

नई दिल्ली: फिल्मों में नायक से लेकर खलनायक तक हर तरह के किरदार निभा चुके ऋषि कपूर का अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. बड़े पर्दे पर ऋषि कपूर की चॉकलेट ब्वॉय वाली छवि को खूब पसंद किया गया और साथ ही इनके इश्क के चर्चे भी खूब रहे. डेब्यू फिल्म की हीरोइन से ही ऋषि कपूर को ऐसा प्यार हुआ कि हर तरफ उसकी सुर्खियां बनीं.  आज उनके बर्थडे के खास मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनके ज़िंदगी और करियर से जुड़ी कुछ खास बातें

'चिंटू' के नाम से भी जानते हैं लोग

बॉलीवुड के शोमैन यानी राज कपूर के बेटे और निर्माता-निर्देशक व अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते हैं. रोमांटिक किरदारों के साथ लोगों के बीच उनकी चॉकलेटी छवि खूब सराही गई. ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर, 1952 को मुंबई के चेम्बूर में हुआ. उनकी मां का नाम कृष्णा राज कपूर है. उनके घर का नाम चिंटू हैं. रणधीर कपूर और राजीव कपूर नाम के उनके दो भाई हैं. रणधीर कपूर और राजीव कपूर दोनों ही बॉलीवुड अभिनेता हैं. ऋषि कपूर ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई अपने भाइयों के साथ कैम्पियन स्कूल, मुंबई और उसके बाद आगे की पढ़ाई मेयो कॉलेज अजमेर से पूरी की. वह कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी हैं.

पांच साल डेटिंग के बाद नीतू से रचाई शादी

ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर से हुई है. उन्होंने उनका साथ 12 फिल्मों में अभिनय किया है. ऋषि कपूर और नीतू ने शादी से पहले एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया, उसके बाद वे शादी के बंधन में बंध गए.

Happy Birthday Rishi Kapoor: नीतू से पहले आया था डिंपल कपाड़िया पर दिल, इश्क के चर्चे खूब हुए

उनके दो बच्चे हैं- रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर. रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तरह बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो हैं. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा की शादी बिजनेसमैन भारत साहनी से हुई है. बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर ऋषि कपूर की भतीजी हैं.

उन्होंने साल 1970 के दशक में 'मेरा नाम जोकर' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. इसमें वह अपने पिता के बचपन के किरदार में नजर आए थे, जो किशोर अवस्था में टीचर से प्यार करने लगता है.

डिंपल कपाड़िया से प्यार का इजहार नहीं कर पाए

ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से किया था. इस फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं. फिल्म से उनके और डिंपल के प्रेम के किस्से सुखियों में थे. लेकिन प्यार परवान चढ़ने से पहले ही दोनों के रास्ते अलग हो गए.

Happy Birthday Rishi Kapoor: नीतू से पहले आया था डिंपल कपाड़िया पर दिल, इश्क के चर्चे खूब हुए

ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है. उन्होंने बतौर अभिनेता 51 फिल्मों में अभिनय किया है. चॉकलेटी हीरो के रूप में उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई और बॉलीवुड कई रोमांटिक हिट फिल्में दीं.

निर्देशन में भी आजमाया हाथ

अभिनय की दुनिया में तहलका मचाने के बाद, ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया. उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म 'आ अब लौट चले' निर्देशित की.

ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ही रोमांटिक किरदार को निभाया था, लेकिन फिल्म 'अग्निपथ' में उनकी खलनायक के किरदार को देख सभी हतप्रभ रह गए. फिल्म 'अग्निपथ' के लिए उन्हें आईफा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया.

Happy Birthday Rishi Kapoor: नीतू से पहले आया था डिंपल कपाड़िया पर दिल, इश्क के चर्चे खूब हुए

उन्होंने 'राजा', 'डॉन्ट स्टॉप ड्रीमिंग' 'नमस्ते लंदन', 'लव के चक्कर में', 'फना','प्यार में ट्विस्ट', 'हम तुम', 'तहजीब', 'कुछ तो है', 'ये है जलवा', 'कुछ खट्टी कुछ मीठी', 'राजू चाचा', 'कारोबार', 'जय हिन्द', 'कौन सच्चा कौन झूठा', 'प्रेम ग्रंथ', 'दरार', 'इज्जत की रोटी', 'घर घर की कहानी', 'दोस्ती दुश्मनी', 'राही बदल गए', 'तवायफ' जैसी फिल्मों में काम किया.

वह एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसने 100 सालों में बॉलीवुड को 85 वर्ष का योगदान दिया है. ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में दर्जनों फिल्में की हैं. इस दौरान उन्होंने कई अवार्ड भी अपने नाम किए.

Happy Birthday Rishi Kapoor: नीतू से पहले आया था डिंपल कपाड़िया पर दिल, इश्क के चर्चे खूब हुए

उन्हें 'बॉबी' के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. उन्होंने उनकी पहली फिल्म 'मेरा नाम जोकर में' शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त किया.

वर्ष 2008 में ऋषि कपूर को फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया.

ऋषि कपूर का फिल्मी सफर सभी के लिए यादगार है, उन्होंने अपने अभिनय और गजब की पर्सनेलिटी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई और आज भी फिल्मों में वह बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं.

65 साल की उम्र में भी ऋषि कपूर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. पिछले दिनों ऋषि कपूर फिल्म '102 Not Out' और मुल्क में नज़र आए थे. इन फिल्मों में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. जल्द ही ऋषि कपूर फिल्म 'राजमा चावल' में दिखाई देने वाले हैं. (IANS Input)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget