एक्सप्लोरर

'काम करके पछतावा होता है, वो फिल्में बहुत बुरी थीं', Richa Chadha ने शेयर किया टॉक्सिक माहौल में अपना वर्क एक्सपीरियंस

Richa Chadha On Toxic Environment: 'फुकरे 3' की सक्सेस के बीच ऋचा चड्ढा ने अपने वर्क एक्सपीरियंस पर बात की. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने टॉक्सिक माहौल में काम करने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.

Richa Chadha Work Experience In Toxic Environment: एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे 3' को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. 'फुकरे 3' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 87.79 करोड़ रुपए कमा लिए हैं और अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है.

'फुकरे 3' की सक्सेस के बीच ऋचा चड्ढा ने अपने वर्क एक्सपीरियंस को लेकर बात की. न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने टॉक्सिक माहौल में काम करने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. ऋचा ने रिवील किया कि अब तक के करियर में उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जिसे लेकर उन्हें आज पछतावा होता है क्योंकि वे बेहद बेकार फिल्में थीं. हालांकि एक्ट्रेस ने इन फिल्मों का नाम जाहिर नहीं किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

अपनी पुरानी फिल्मों पर पछता रही हैं ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा ने कहा, 'मैं शुरू से ही फिल्मों को लेकर काफी सिलेक्टिव रही हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने गलतियां नहीं की हैं. मेरी फिल्मोग्राफी में कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हें देखकर मैं घबरा जाती हूं और मुझे अफसोस होता है. मुझे अक्सर हैरानी होती है कि आखिर मैं उन फिल्मों के लिए राजी कैसे हो गई. 'फुकरे 3' एक्ट्रेस ने आगे कहा, हालांकि जब आपको कोई स्क्रिप्ट मिलती है,तो आप हमेशा यह अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि यह खराब तरीके से डायरेक्ट होगी या नहीं.'

'वे फिल्में वाकई बहुत खराब थीं'
एक्ट्रेस ने बताया, 'मेरी फिल्मोग्राफी में मुझे ऐसी पांच या छह फिल्में मिली हैं। उन सबका नाम बताने की जरूरत नहीं है. अगर मैं ऐसा करूंगी तो डायरेक्टर्स परेशान हो जाएंगे और मुझे मैसेज करने लगेंगे. लेकिन सच यह है कि वे फिल्में वाकई बहुत खराब थीं.' ऋचा चड्ढा ने आगे कहा- 'जब आप पूरी तरह से डेडीकेटेड होते हैं, तो आपको यकीन होता है कि आप किसी बड़ी चीज पर काम कर रहे हैं और यह सबसे अच्छा ऑप्शन है.लेकिन ऐसे फैसले हुए हैं जिनका मुझे अफसोस है.'

'जहरीले माहौल' में किया काम
'फुकरे 3' एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अब जब वो प्रोडक्शन में भी शामिल हो गई हैं तो उनका टारगेट अपने पछतावे को कम करना है. उन्होंने कहा कि वे सीख चुकी हैं कि अगर आप एक 'जहरीले माहौल' में हैं या किसी खराब फिल्म पर काम कर रहे हैं जो अच्छी नहीं चल रही है, तो आपको खुद को इससे अलग करना चाहिए और अब वे इसी मेंटल स्टेट में हैं.

ये भी पढ़ें: Big Boss 17 Premiere Live: आज से होगी 'बिग बॉस 17' की शुरुआत, नए सीजन में होंगे नए टास्क, कंटेस्टेंट्स को लेना होगा दिल, दिमाग और दम से काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'निकाह' के हिट गानों के लिए आशा भोसले थीं पहली पसंद, मेकर्स के सामने सलमा आगा ने रखी थी ये शर्त
जब आशा की जगह सलमा ने खुद गाए अपनी फिल्म के गाने, रखी थी ये शर्त
'ये सब मायने नहीं रखता', 'दृश्यम 3' में ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता से 8 साल के एज गैप पर बोलीं श्रिया सरन
'दृश्यम 3' में ऑनस्क्रीन बेटी से सिर्फ 8 साल बड़ी हैं श्रिया सरन, एज गैप पर अब तोड़ी चुप्पी
आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget